समस्तीपुर : जिले के नये एसपी अरविंद प्रताप सिंह मंगलवार की शाम समस्तीपुर पहुंचे। जहां सर्किट हाउस में सदर एसडीपीओ-1 सह एएसपी संजय कुमार पांडेय ने बुके देकर स्वागत किया। इसके बाद एसपी आवास पर पहुंच अरविंद प्रताप सिंह ने निवर्तमान एसपी अशोक मिश्रा से प्रभार लिया। मालूम हो कि नव पदस्थापित एसपी अरविंद प्रताप सिंह जिले के 48वें एसपी हैं।
वह 2018 बैच के तेजतर्रार और कड़क आईपीएस अधिकारी हैं। इससे पहले वह जहानाबाद के एसपी थे। समस्तीपुर जिले में बढ़ते अपराध पर लगाम लगाना उनके लिये चुनौती होगी। मुक्तापुर डबल मर्डर समेत अन्य कई ब्लाइंड केस को सुलझाने की उम्मीद शहरवासियों को नये एसपी से है। इधर बुधवार को शहर के एक निजी होटल सभागार में निवर्तमान एसपी का विदाई सह सम्मान समारोह आयोजित किया जा रहा है।
बंगाल चुनाव से पहले एनडीए ने बिहार में राज्यसभा चुनाव में क्लीन स्वीप करते हुए…
समस्तीपुर : मोहनपुर थाना क्षेत्र के माधोपुर सरारी गांव का एक परिवार सोमवार को कलेक्ट्रेट…
राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के नेता तेजस्वी यादव के नेतृत्व वाले महागठबंधन के साथ राज्यसभा…
बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग (BPSSC) ने बिहार सरकार के गृह विभाग में पुलिस दरोगा…
समस्तीपुर/अंगारघाट : बेगुसराय जिला के मंसूरचक थानांतर्गत तेमुहा गांव से 6 माह पूर्व हुई गायब…
समस्तीपुर/शिवाजीनगर : सोशल मीडिया के माध्यम से शुरू हुआ प्रेम-प्रसंग उत्तर प्रदेश के प्रयागराज से…