Samastipur

समस्तीपुर में होमगार्ड बहाली प्रक्रिया में धांधली के आरोपों के बीच नये कमांडेंट की हुई प्रतिनियुक्ति, ऐहतेशाम अली को मुख्यालय में योगदान का निर्देश

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर :- होमगार्ड के जिला कमांडेंट मो. ऐहतेशाम अली की भूमिका शारीरिक दक्षता परीक्षा के दौरान संदिग्ध पाये जाने पर मुख्यालय ने एक्शन लेते हुए समस्तीपुर में नये कमांडेंट की प्रतिनियुक्ति कर दी है। बांका के कमांडेंट को समस्तीपुर भेजा गया है, जहां वह शारीरिक दक्षता परीक्षा में कमिटी के सचिव के तौर पर शामिल होंगे। वहीं मो. ऐहतशाम अली को अविलंब मुख्यालय में योगदान देने का निर्देश जारी किया गया है। इसकी पुष्टि डीएम रोशन कुशवाहा ने की है।

यह भी पढ़ें : CCTV में कुछ संदिग्ध किये गये चिन्हित, ADM के अलावे SDO और DSP भी जांच टीम में शामिल 

बता दें कि शारीरिक दक्षता परीक्षा के दौरान इसमें अध्यक्ष की भूमिका में डीएम और सचिव की भूमिका में होमगार्ड के कमांडेंट होते है। शनिवार को डीएम रोशन कुशवाहा ने कमांडेंट मो. ऐहतशाम अली की भूमिका संदिग्ध पाये जाने पर उन्हें पूरी चयन प्रक्रिया से बाहर कर उनके स्थान पर इंस्पेक्टर संजीव रंजन प्रसाद को नियुक्त किया था। इसके बाद मुख्यालय ने कारवाई करते हुए मो. ऐहतशाम अली को पटना मुख्यालय में अविलंब योगदान देने का निर्देश जारी कर दिया है। धांधली के आरोप में अगर जांच के बाद उनकी भूमिका पायी जाती है तो उनपर कारवाई भी तय है।

फाइल फोटो : कमांडेंट मो. ऐहतशाम अली

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर मुफस्सिल थाना परिसर में 6 हजार 383 लीटर शराब का किया गया विनष्टीकरण

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना परिसर में बुधवार को विभिन्न मामलों में जब्त अवैध शराब को…

8 घंटे ago

समस्तीपुर में ग्रामीण प्रशिक्षण शिविर, 27 प्रवासी श्रमिकों के आश्रितों को 54 लाख रुपये की सहायता

समस्तीपुर : श्रम संसाधन एवं प्रवासी श्रमिक कल्याण विभाग की ओर से बुधवार को विधि…

11 घंटे ago

समस्तीपुर कॉलेज के पीछे बंद पड़े हॉस्टल में मिली अज्ञात की सड़ी-गली लाश, सनसनी

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जितवारपुर स्थित समस्तीपुर कॉलेज के पुराने बंद पड़े हॉस्टल…

11 घंटे ago

समस्तीपुर में B.Sc. की अंतिम परीक्षा देने जा रहे छात्र की सड़क हादसे में मौ’त, 20 दिन पहले हुई थी शादी

समस्तीपुर/ताजपुर : समस्तीपुर जिले के ताजपुर थाना क्षेत्र में बुधवार को हुए दर्दनाक सड़क हादसे…

11 घंटे ago

समस्तीपुर DDC की अध्यक्षता में माय भारत जिला सलाहकार समिति की बैठक, दो लाख युवाओं को जोड़ने का लक्ष्य

समस्तीपुर : समस्तीपुर में बुधवार को माय भारत (मेरा युवा भारत) की जिला सलाहकार समिति…

13 घंटे ago

आज शाम बिहार कैबिनेट की बड़ी बैठक, मिल सकती है नई नौकरियों, योजनाओं और विकास परियोजनाओं को मंजूरी

बिहार सरकार की आज होने वाली कैबिनेट बैठक पर पूरे राज्य की नजरें टिकी हैं।…

17 घंटे ago