समस्तीपुर :- समस्तीपुर जिले के मुसरीघरारी थाना क्षेत्र अंतर्गत न्यू बस स्टैंड के समीप मोटरयान निरीक्षक के साथ बदसलूकी एवं उनके वाहन को क्षतिग्रस्त करने को लेकर कांड दर्ज की गई है। प्राथमिकी में समस्तीपुर में अतिरिक्त प्रभार में कार्यरत मोटरयान निरीक्षक राकेश कुमार ने कहा है कि विगत गुरुवार को उन्होंने मुसरीघरारी स्थित बस स्टैंड के समीप एक ट्रक का चालान किया था।
इसके विरोध में स्थानीय 50–60 लोग वहां जमा हो गए और ट्रक को वहां से जबरदस्ती निकलवा दिया था। वे लोग उनके वाहन को रोक कर धक्का मुक्की करने लगे थे। इस दौरान मौका देख ट्रक चालक उन्हें और उनके चालक लालबाबू को कुचलने की कोशिश करते हुए भाग गया था। इसमें उनके वाहन चालक लालबाबू घायल हो गए। घायल चालक का इलाज स्थानीय अस्पताल में किया जा रहा है। आशंका था की उस ट्रक में अवैध शराब लोड था।
बिहार में एमएलसी चुनाव को लेकर राजनीतिक तापमान चढ़ा हुआ है। इस बीच विधान परिषद…
बिहार में जमीन का दाखिल-खारिज कराना चाहते हैं, तो आवेदन करने से पहले जरूरी कागजात…
फाइल फोटो : बिहार में सरकारी शिक्षकों के तबादले का इंतजार लंबा होता जा रहा…
समस्तीपुर : बेटे के अपहरण की झूठी कहानी और जान से मारने की धमकी देकर…
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के आरएनआर कॉलेज के समीप पुलिस ने गश्ती के दौरान…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के हलई थाना क्षेत्र के चकलालशाही चौक पर थाना के पुराने…