Samastipur

तीसरी बार प्रिंस मुखिया पर थी जानलेवा हमले की कोशिश! AK-47 हथियार बरामदगी के बाद STF बदमाशों से पूछताछ में जुटी

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर/मोहिउद्दीननगर : समस्तीपुर जिले के मोहिउद्दीननगर थाना क्षेत्र के सुल्तानपुर से एके-47, इंसास राइफल सहित आधुनिक हथियार की बरामदगी के बाद शनिवार को पहुंची एसटीएफ की टीम गिरफ्तार बदमाशों से लगातार पूछताछ करने में जुटी है। गिरफ्तार बदमाशों से किन-किन बिन्दुओं पर बातचीत हुई, फिलवक्त जानकारी टीम के अधिकारियों ने अपराध की गम्भीरता को देखते हुए जानकारी नहीं दी।

कयास लगाया जा रहा है कि इन आधुनिक हथियारों की खेप किस प्रकार से बदमाशों को हाथ लगी। कहीं बिहार पुलिस का निलंबित जमादार सरोज सिंह सिंह राज्य के अंदर व बाहर किसी संगठित गिरोह के सरगना के संपर्क में तो नहीं था। बहरहाल जांच के बाद ही सच्चाई सामने आयेगी। सूत्र बताते हैं कि दिन भर गिरफ्तार पांचों अपराधियों से एक एक कर घंटों पूछती रही।

पुलिस मुख्यालय पटना से जारी विज्ञप्ति के आधार पर बताया गया कि मुखिया प्रिन्स सिंह व सहयोगी नवीन सिंह की हत्या की साजिश की बात सामने आई है। रासपुर पतसिया पक्षिम के मुखिया प्रिन्स सिंह ने बताया कि तीसरी बार मेरी हत्या की साजिश रची गई है। दिसंबर 2024 मे ही मुझे हत्या करने के लिए बाढ़ थाना क्षेत्र के पास रची गई थी। जिसकी गुप्त सूचना मुझे मिली थी। इसके बाद बीच में ही मैने यात्रा स्थगित कर घर वापस आ गया था।

इसके पूर्व भी बरौनी के रास्ते में यात्रा के दौरान हत्या की साजिश रची गई थी। जिसकी भनक मिल मिलते ही वापस लौट आया था। इसकी लिखित सूचना पुलिस अधीक्षक, समस्तीपुर को दी गई थी। सूत्र बताते हैं कि मुखिया और सरोज सिंह के बीच पनपता रंजिश संभवतः जमीनी विवाद एवं रुपए के लेनदेन से हो सकता है।

सरोज की बहन ने क्या कुछ कहा देखें :

Avinash Roy

Recent Posts

मिथुन की मौत मामले में घटहो थाने पर जमकर हंगामा, आरोपी महिला को पुलिस द्वारा छोड़ने पर थाना पहुंचे परिजन; टायर जलाकर किया हंगामा

समस्तीपुर/घटहो : घटहो थाना क्षेत्र के मुसापुर गांव में मिथुन गिरि की संदिग्ध मौत के…

7 घंटे ago

मुसरीघरारी में युवती से हथियार के बल पर सामूहिक दु’ष्कर्म, वीडियो आने पर FIR दर्ज

समस्तीपुर/मुसरीघरारी : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के एक गांव में 19 वर्षीय युवती के साथ हथियार…

7 घंटे ago

11 तक चालान की 50 फीसदी राशि जमा करने पर लोक अदालत में जाने की जरूरत नहीं, राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर जागरूकता वाहन रवाना

समस्तीपुर : राष्ट्रीय लोक अदालत में परिवहन विभाग से जुड़े लंबित चालानों के त्वरित निष्पादन…

8 घंटे ago

IRCTC Scam में लालू यादव, तेजस्वी और राबड़ी समेत आठ पर मनी लांड्रिंग के आरोप तय; कोर्ट से 7 आरोपी बरी

राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव और उनके परिवार को मुश्किलें बढ़…

13 घंटे ago

वैशाली में भारतमाला परियोजना के 6 लेन पुल का ढांचा गिरा; मलबे में लोगों के दबे होने की आशंका

बिहार के वैशाली जिले में गुरुवार को एक बड़ा निर्माणाधीन पुल हादसा सामने आया है.…

18 घंटे ago