Samastipur

बैंगलुरू से समस्तीपुर पहुंचा युवक निकला कोरोना पाॅजीटिव, किया गया होम आइसोलेट

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर : जिले में कोविड संक्रमण फिर से धीरे-धीरे पांव पसार रहा है। बुधवार को जिला मुख्यालय स्थित एक मुहल्ले में एक कोविड का मरीज मिला है। बताया गया है कि आरपीसीआर जांच में कोरोना की पुष्टि होने पर बैंगलुरू से युवक समस्तीपुर आ गया। जहां शहर के ही निजी अस्पताल में उसने जांच करायी और रिपोर्ट दिखाया तो उसे होम आइसोलेट रहने की सलाह दी गयी है।

इस संबंध में डॉ. सुवेंदू मुखर्जी ने बताया कि जिला मुख्यालय स्थित एक मुहल्ले का एक युवक जो बैंगलुरू में निजी कंपनी में जॉब करता है, उसे वहीं कोरोना हुआ। रिपोर्ट पाजिटिव आने पर वह घर आ गया, जहां उसे होम आइसोलेट रहने की सलाह दी गयी है, वहीं दवा का सही से सेवन करने की सलाह दी गयी है। सतर्कता बरतने पर जल्द ही वह ठीक हो जाएगा।

वहीं इस संबंध में सिविल सर्जन डॉ. एसके चौधरी ने बताया कि सरकारी आंकड़ों के अनुसार अभी समस्तीपुर जिले भर में कोई भी कोरोना मरीज नहीं है। वैसे गाइडलाइंस के अनुसार जिले में सारी व्यवस्थाएं कर ली गई है। लोगों को पैनिक होने की आवश्यकता नहीं है। सदर अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ. गिरीश को नोडल पदाधिकारी बनाया गया है। लोगों से एतिहात बरतने की अपील की जाती है। धबराएं नही, मास्क लगाएं और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें। सदर अस्पताल में पर्याप्त मात्रा में आरपीसीआर टेस्ट कीट उपलब्ध है। हाल ही में माॅक ड्रील भी की गई है। पर्याप्त मात्रा में जंबो सिलेंडर भी उपलब्ध है।

यह भी पढ़ें : कोरोना से निपटने को लेकर समस्तीपुर सदर अस्पताल में मॉक ड्रिल, चालू भी नहीं हो सका ऑक्सीजन प्लांट

हर हाल में सतर्कता जरूर बरतें :

सिविल सर्जन डॉ. एसके चौधरी ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि कोरोना की रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर पैनिक न हो। होम आइसोलेशन में रहें। आपके संपर्क में कौन-कौन लोग आएं हैं, उन्हें भी सतर्क रहने को कहें। कोरोना संक्रमण को देखते हुए सतर्कता जरूर बरतें और आसपास के लोगों को भी जागरूक करें। अगर आपके घर या आसपास कोई संक्रमित हो तो उसे होम आइसोलेट कर दें।

कमजोर इम्यूनिटी के मरीज पर ज्यादा असर :

स्वास्थ्य विशेषज्ञों का कहना है कि नए वेरिएंट का असर हल्का है। लेकिन गंभीर रोगी और कमजोर इम्यूनिटी के रोगी पर असर कर रहा है। हालांकि, एक्सपर्ट का कहना है कि डरने की नहीं बल्कि सावधान रहने की जरूरत है। हर हाल में कोविड गाइडलाइन का पालन करें। बता दें कि कोरोना मामले में सर्दी, खांसी, बुखार, गले में खराश जैसे लक्षण देखें जाते हैं। कुछ मामलों में थकान और हल्का सिरदर्द भी सामने आया है। हालांकि लक्षण सामान्य हैं, लेकिन उम्रदराज मरीजों में खतरा अधिक है और यही समूह अधिक जोखिम में है। सावधानी बरतने पर ही कोरोना से सुरक्षित हैं।

Avinash Roy

Recent Posts

दुर्गा पूजा को लेकर अलर्ट हुआ जिला प्रशासन, समस्तीपुर शहर के पूजा पंडालों का किया गया निरीक्षण

समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और शहर में सुचारू यातायात व्यवस्था…

21 घंटे ago

दुर्गा पूजा को लेकर ताजपुर में निकाला गया फ्लैग मार्च, SDO व DSP ने सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के सप्तमी, महाअष्टमी, महानवमी एवं विजयादशमी के अवसर पर श्रद्धालुओं की…

21 घंटे ago

उत्क्रमित मध्य विद्यालय लगुनियां के नवाचारों की समस्तीपुर नगर आयुक्त ने की सराहना

समस्तीपुर : नगर निगम समस्तीपुर के नगर आयुक्त गौतम कुमार ने शुक्रवार को उत्क्रमित मध्य…

23 घंटे ago

‘जलने वाले जलते रहे’, तेज प्रताप का अनुष्का यादव पर पलटवार, कहा- गंदी नाली के कीड़ों पर ध्यान देना मेरी शान के खिलाफ

'जलने वाले जलते रहें, हम आगे बढ़ते रहेंगे. मैं गंदी नाली के कीड़ों पर ध्यान…

24 घंटे ago

समस्तीपुर में ट्रक की ठोकर से वैशाली के बाइक सवार युवक की मौ’त, नानी के घर जा रहा था; डेढ़ महीना पहले गुजरात से घर लौटा था

समस्तीपुर/सरायरंजन : सरायरंजन थाना क्षेत्र के बरुणा रसलपुर के समीप एसएच-88 पर तेज रफ्तार ट्रक…

1 दिन ago

समस्तीपुर के 134 विद्यालयों की 7844 डिसमिल जमीन पर भू-माफियाओं का कब्जा, कहीं चल रहा प्रिंटिंग प्रेस तो कहीं हो रही खेती

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में शिक्षा व्यवस्था और सरकारी संपत्तियों की बदहाली की पोल खोलने…

1 दिन ago