समस्तीपुर कलेक्ट्रेट सभागार में जनता दरबार का आयोजन, DM समेत अन्य पदाधिकारियों ने सुनी लोगों की समस्याएं
यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े
समस्तीपुर : डीएम रोशन कुशवाहा द्वारा कलेक्ट्रेट सभागार में गुरुवार को जनता दरबार का आयोजन किया गया। जनता दरबार में प्रमुख रूप से राजस्व, सामाजिक सुरक्षा, पंचायती राज, ग्रामीण विकास, आपूर्ति, आईसीडीएस इत्यादि मामलों की सुनवाई की गई तथा संबंधित पदाधिकारियों को मामलों यथाशीघ्र निष्पादन हेतु आवश्यक की निर्देश दिए गए।
जनता दरबार में अपर समाहर्ता अजय कुमार तिवारी, जिला आपूर्ति पदाधिकारी महमूद आलम, जिला भू अर्जन पदाधिकारी संजीव कुमार कापर, जिला पंचायत राज अधिकारी विष्णु देव मंडल, सदर अनुमंडल पदाधिकारी दिलीप कुमार सहित संबंधित विभागों के पदाधिकारी उपस्थित रहे।
समस्तीपुर DM द्वारा कलेक्ट्रेट सभागार में जनता दरबार का आयोजन किया गया।#Samastipur #DistrictAdministrationSamastipur @DM_Samastipur pic.twitter.com/QZFnoFbrf2
— Samastipur Town (@samastipurtown) June 6, 2025