Samastipur

मुजफ्फरपुर की रे’प पीड़िता बच्ची की मौ’त के बाद बवाल, समस्तीपुर में कांग्रेस ने फूंका CM का पुतला

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

समस्तीपुर :- मुजफ्फरपुर में जिस मासूम बच्ची के साथ रेप की वारदात हुई थी, रविवार को उसकी मौत हो गयी। जिसके विरोध में समस्तीपुर में रविवार को कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने शहर में जुलूस निकालकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का पुतला दहन किया। पुतला दहन के बाद एक सभा का आयोजन हुआ। जिसकी अध्यक्षता जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मो. अबू तमीम ने की। मो. अबू तमीम ने कहा कि घटना केवल एक बच्ची के साथ अत्याचार नहीं, बल्कि पूरे समाज और मानवता पर हमला है। दलितों और महिलाओं के खिलाफ लगातार अपराध इस बात का प्रमाण हैं कि बिहार में कानून नाम की कोई चीज नहीं बची है।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सरकार पूरी तरह विफल हो चुकी है। न तो वे जनता को सुरक्षा दे पा रहे हैं और न ही राज्य की स्वास्थ्य व्यवस्था को संभाल पा रहे हैं। उन्होंने कहा कि लचर स्वास्थ्य व्यवस्था के कारण बच्ची की जान चली गई। अगर समय रहते उसे अस्पताल में बेड की व्यवस्था हो जाती तो शायद उसकी जान बच सकती थी। बेड के अभाव में बच्ची 4 घंटे तक एम्बुलेंस में ही रही और फिर प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष राजेश राम के हस्तक्षेप के बाद उसे बेड मिल सका।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी दलित, महिला और वंचित वर्गों के अधिकारों की लड़ाई सड़क से संसद तक लड़ेगी। उन्होंने कहा कि राज्य में दलित, महिला और बच्चों की सुरक्षा खतरे में है और सरकार इन मामलों में पूरी तरह विफल साबित हो रही है। प्रदर्शन में अन्य लोगों के अलावा नगर अध्यक्ष डोमन राय, प्रखंड अध्यक्ष अब्दुल मालिक, पिछड़ा प्रकोष्ठ के ज़िलाध्यक्ष अनिल कुशवाहा, परमानंद मिश्र, विश्वनाथ सिंह हज़ारी, चंदन कुमार, यसपाल कुमार, सुशील कुमार राय, मर्तुज, राजीव कुमार, मो. अफजल, जुल्फिकार आलम सहित अन्य मौजूद थे।

Avinash Roy

Recent Posts

नीतीश कुमार एक इस्तीफा इसी महीने देंगे, बीजेपी सीएम के लिए 30 मार्च क्यों है टर्निंग प्वाइंट?

नीतीश कुमार के राज्यसभा चुनाव जीतने के बाद बिहार में नेतृत्व परिवर्तन की सुगबुगाहट तेज…

1 घंटा ago

साबुनदानी में छिपाकर रखी थी हेरोइन, समस्तीपुर में नारकोटिक्स सेल का बड़ा एक्शन, महिला समेत दो तस्कर धराए

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के पटोरी रेलवे स्टेशन के पास शनिवार को नारकोटिक्स सेल और…

9 घंटे ago

जस्सी ह’त्याकांड मामले में एक और नामजद अभियुक्त को मुफ्फसिल पुलिस ने किया गिरफ्तार

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जितवारपुर हसनपुर में बीते आठ फरवरी को हुए जस्सी…

10 घंटे ago

डिलीवरी करने जा रहा शराब कारोबारी पुलिस के हत्थे चढ़ा, समस्तीपुर शहर के माधुरी चौक के पास 10 बोतल शराब के साथ गिरफ्तार

समस्तीपुर : समस्तीपुर नगर थाने की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर शनिवार को…

10 घंटे ago

बिहार: पुलिस कस्टडी से माइनिंग इंस्पेक्टर फरार, अवैध बालू खनन मामले में डीएम के आदेश पर हुई थी गिरफ्तारी

बिहार में एक खनन निरीक्षक (Mining Inspector) पुलिस कस्टडी से फरार हो गया। अवैध बालू…

16 घंटे ago