Samastipur

कल्याणपुर में कार्यारंभ व जन संवाद कार्यक्रम के दौरान बोले मंत्री- “ग्रामीण सड़कें उत्थान और विकास की प्रतीक, इसपर सरकार का अधिक जोर”

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर/कल्याणपुर :- प्रखंड के कालाजार भवन मैदान में रविवार को कार्यारंभ व जन संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें मुख्य अतिथि के रूप में बिहार के ग्रामीण विकास मंत्री अशोक चौधरी के साथ स्थानीय सांसद शांभवी मौजूद थे। इस दौरान मंत्री अशोक चौधरी ने कहा कि किसी भी समाज के बेहतरी व उत्थान का प्रतीक है ग्रामीण सड़कें। समाज के निर्माण के साथ-साथ विकास के लिए ग्रामीण सड़कों का समृद्ध होना आवश्यक है।

इसी को ध्यान में रख कर मेरे नेता और मेरी सरकार योजनाएं बनाती हैं। इसका नमूना है जिस समय मेरे नेता ने सरकार संभाला। उस समय मात्र बिहार में ग्रामीण सड़कें आठ हजार किलोमीटर थी। आज यह बढ़ कर एक लाख अठारह हजार किलोमीटर हो गई है। इस कड़ी में और भी तेजी लाई जा रही है। इसी कड़ी में आज कुल 73 पथों के 126.78 किलोमीटर निर्माण का शिलान्यास किया गया।

कार्यक्रम संचालन पटना के रविकुमार सिंह ने किया। इसकी कुल प्राक्कलित राशि 112.75 करोड़ रुपए की स्वीकृति दी गई है। इसमें 46 पथों की 93.13 करोड़ रुपए है। इसकी स्वीकृति मुख्यमंत्री ने 12 मई को दिया था। इसमें दरभंगा समस्तीपुर मुख्य मार्ग के मिर्जापुर चौक से कपूरपट्टी तक, बिरसिंहपुर चौक से झहुरी घाट तक रोड बनेगा।

एमएलसी तरुण कुमार चौधरी ने बताया कि एनडीए की सरकार में डबल इंजन की सरकार लगातार विकास की गंगा बहा रही है। जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा समाज के सबसे पिछड़े व्यक्ति तक विकास पहुंचने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसको बखूबी पहुंचने की बात कही। वहीं ग्रामीण कार्य विभाग के प्रमुख अभियंता भागवत राम ने कहा कि 10, जून तक विभिन्न ग्रामीण सड़क निर्माण कार्य 10 हजार 35 किलोमीटर, तक सड़क निर्माण कार्य 15, अगस्त सभी ग्रामीण सड़क निर्माण कार्य के लिए मुख्यमंत्री ग्रामीण अवशेष योजना के तहत निर्माण कार्य जल्द आरम्भ कर दिया जाएगा।

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार में जमीन का दाखिल-खारिज कराने के लिए कौन-कौन से कागजात जरूरी? यहां देखें पूरी लिस्ट

बिहार में जमीन का दाखिल-खारिज कराना चाहते हैं, तो आवेदन करने से पहले जरूरी कागजात…

2 घंटे ago

बिहार के सरप्लस शिक्षकों का तबादला कैसे होगा, समझिए पूरा नियम और अगला चरण

फाइल फोटो : बिहार में सरकारी शिक्षकों के तबादले का इंतजार लंबा होता जा रहा…

2 घंटे ago

RNAR काॅलेज के पास पुलिस को देखते ही बाइक छोड़कर भागे बदमाश, लोडेड कट्टा बरामद

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के आरएनआर कॉलेज के समीप पुलिस ने गश्ती के दौरान…

17 घंटे ago

बड़ी खबर : समस्तीपुर में ATM तोड़कर 18 लाख रुपये उड़ाए, CCTV का DVR भी ले गए बदमाश, SP ने क्या कुछ कहा !

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के हलई थाना क्षेत्र के चकलालशाही चौक पर थाना के पुराने…

17 घंटे ago

समस्तीपुर में दशहरा से पहले पुलिस के हत्थे चढ़ा कुख्यात ‘रावण’, पांच जिलों में 15 से अधिक केस

समस्तीपुर : दशहरा के मौके पर रावण दहन से पहले समस्तीपुर पुलिस ने एक ऐसे…

17 घंटे ago