Samastipur

व्यवसायी से हुए लूट मामले में दो बदमाशों को कल्याणपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार, SDPO-2 विजय महतो ने दी जानकारी

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

समस्तीपुर/कल्याणपुर : समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत खजुरी फ्लावर मिल के निकट बकरी व्यवसायी से हुए लूट मामले में दो बदमाशों को कल्याणपुर थाने की पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इसके साथ ही पुलिस ने लूटे गये सामानों की भी बरामदगी की है। गिरफ्तार किये गये बदमाशों की पहचान गांव के ही मो. नौशाद के पुत्र मो. जाहिद उर्फ भुट्टो व मो. उस्मान के पुत्र मो. बबलू के रुप में बतायी गयी है।

इसको लेकर सदर एसडीपीओ-2 विजय महतो ने अपने कार्यालय प्रकोष्ठ में बताया कि व्यवसायी से हुए लूट मामले का उद्भेदन कर लिया गया है। डीएसपी ने बताया कि गत दिनों थाना क्षेत्र के खजुरी फ्लावर मिल के पास बकरी व्यवसाय से 36 हजार रुपये लूट मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मंगलवार की रात आरोपियों की गिरफ्तारी के साथ लूटा गया मोबाइल, आधार कार्ड व 8900 रुपये भी बरामद कर लिया है।

एसडीपीओ-2 ने बताया कि लूट के बाद से ही पुलिस को कुछ इनपुट मिले थे। इसके बाद कार्रवाई की जा रही थी। इसी बीच मिली सूचना के आधार पर आरोपियों के गांव में ही होने की सूचना मिली। जिसके आधार पर पुलिस ने छापेमारी की। इसमें दोनों बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ के क्रम में दोनों ने लूट मामले में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है। इन दोनों अभियुक्तों पर वारिसनगर में भी कई मामले दर्ज होने की जानकारी एसडीपीओ ने दी है।

Avinash Roy

Recent Posts

बेगुसराय से गायब हुई दो बच्चों की माँ अपने बच्चों के साथ समस्तीपुर से बरामद

समस्तीपुर/अंगारघाट : बेगुसराय जिला के मंसूरचक थानांतर्गत तेमुहा गांव से 6 माह पूर्व हुई गायब…

13 मिनट ago

इंस्टाग्राम पर हुआ प्यार, प्रेमी को पाने के लिए प्रयागराज से समस्तीपुर पहुंची युवती

समस्तीपुर/शिवाजीनगर : सोशल मीडिया के माध्यम से शुरू हुआ प्रेम-प्रसंग उत्तर प्रदेश के प्रयागराज से…

1 घंटा ago

चलती ट्रेन में यात्री से लूटपाट, पीड़ित ने समस्तीपुर रेल थाने में करायी प्राथमिकी दर्ज

समस्तीपुर : समस्तीपुर रेल थाना में रविवार को ट्रेन में लूटपाट करने की एक प्राथमिकी…

2 घंटे ago

पूसा में किसान मेला के तीसरे दिन मिथिला ग्राम नाबार्ड रुरल मार्ट के स्टाॅल पर उमड़ी लोगों की भीड़

समस्तीपुर/पूसा : किसान मेला में नाबार्ड के स्टॉल पर मिथिला ग्राम नाबार्ड रुरल मार्ट, चीन…

2 घंटे ago

सतर्क रहें! बिहार के सभी जिलों में आज से आंधी-बारिश, ठनका का येलो अलर्ट भी जारी; आगे कैसा रहेगा मौसम

पूरे बिहार में सोमवार को आंधी की चेतावनी है। जबकि, दक्षिण बिहार और उत्तर-पूर्वी भाग…

4 घंटे ago

विद्यापतिनगर में हुए निलेश हत्याकांड को लेकर ग्रामीणों ने किया सड़क जाम, मऊ बाजार को कराया बंद, SP ने घटनास्थल का लिया जायजा

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर : विद्यापतिनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत मऊ धनेशपुर उत्तर पंचायत स्थित वार्ड संख्या - 5…

13 घंटे ago