समस्तीपुर : समस्तीपुर जंक्शन के प्लेटफार्म नंबर-1 से बुधवार दोपहर आरपीएफ और जीआरपी ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए 8 बाल मजदूरों को मुक्त कराया है। हालांकि इस दौरान तस्कर मौका देखकर फरार हो गया। सभी बाल मजदूर 10 से 12 साल के बीच के हैं। जिसमें 6 सहरसा और 2 मधेपुरा के रहने वाले हैं। सभी बाल मजदूरों को जीआरपी बाल कल्याण समिति के पास पेश करेगी। अभिभावकों को भी सूचना दी गई है। अभिभावकों के आने पर सभी बच्चे उन्हें सुपुर्द किए जाएंगे।
बच्चों के लिए काम करने वाली प्रयास नामक संस्था के छापा दल में शामिल वॉलेंटियर सोने लाल ने कहा कि गुप्त सूचना मिली थी कि समस्तीपुर जंक्शन से 8 बाल मजदूरों को पंजाब में खेत में काम करने के लिए ले जाया जा रहा है। सूचना के आधार पर हमारी टीम ने जीआरपी और आरपीएफ के साथ प्लेटफार्म नंबर एक पर छापेमारी की।
इस दौरान 8 मजदूरों को बरामद किया गया। हालांकि तस्कर मौके से फरार हो गया। हालांकि बच्चे कह रहे थे कि वे उसके चाचा थे। बाद में सभी बच्चों को थाना लाया गया और वहां पूछताछ की गई तो पता चला कि सभी बाल मजदूर हैं और उन्हें पंजाब ले जाया जा रहा था। जहां उनसे खेत से जुड़ा हुआ कार्य कराया जाता।
जीआरपी के थाना अध्यक्ष इंस्पेक्टर बीपी आलोक ने कहा कि बच्चों को बाल कल्याण समिति के यहां पेश किया जाएगा। उनके निर्देशानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी। सभी बच्चों के अभिभावकों को सूचना दे दी गई है। बाल एवं किशोर श्रम अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।
समस्तीपुर/दलसिंहसराय: समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय से सटे बेगूसराय जिले के बछवाड़ा थाना क्षेत्र के रसीदपुर…
समस्तीपुर/खानपुर [यशवंत चौधरी] : समस्तीपुर जिला के खानपुर प्रखंड के पुरुषोत्तमपुर अन्नु पंचायत के वार्ड…
समस्तीपुर : शहर के मथुरापुर थाना क्षेत्र के मुक्तापुर पेट्रोल पंप के समीप शुक्रवार की…
समस्तीपुर : समस्तीपुर, बेगूसराय, सीवान, सारण, वैशाली, पूर्वी एवं पश्चिमी चम्पारण जिलों में 19-20 जुलाई…
समस्तीपुर : जेल की ऊंची-ऊंची दीवारें अक्सर अपराध, सजा और बेबसी की कहानियां समेटे रहती…
समस्तीपुर : शहर के आजाद चौक बीएड कॉलेज मोहल्ला स्थित अध्यापक शिक्षा महाविद्यालय परिसर स्थित…