समस्तीपुर [अविनाश कुमार] : समस्तीपुर में होमगार्ड शारीरिक दक्षता परीक्षा में धांधली संबंधित बात सामने आते ही जिला प्रशासन में हड़कंप मचा हुआ है। डीएम ने कमांडेंट मो. ऐहतशाम अली को पूरी चयन प्रक्रिया से हटाकर एडीएम को जांच का जिम्मा सौंपा है। जांच में आरोप साबित होने पर कमांडेंट मो. ऐहतशाम अली पर विभागीय कार्रवाई तय है। इधर पुलिस लाइन स्थित चल रहे होमगार्ड शारीरिक दक्षता परीक्षा स्थल के आसपास बिचौलियों के जमावड़े को लेकर भी जिला प्रशासन अलर्ट मोड पर है। कुछ बिचौलियों को चिन्हित भी किया गया है। जिनके उपर प्राथमिकी दर्ज किया जा सकता है।
बताया गया है कि दौड़ में शामिल विशेष अभ्यर्थी जिन्होंने पास होने के लिए बिचौलियों को पैसे दिए थे उन्हें बिचौलियों के द्वारा पीला रिवन दिया गया था, ताकि अंदर में मौजूद अधिकारी उसकी पहचान कर सके और पास कराने में उसकी मदद कर सके। रिवन को विशेष अभ्यर्थी अपने-अपने हाथ में पहनकर रहते थे। जिला प्रशासन के द्वारा ऐसे करीब दो दर्जन से अधिक महिला और पुरुष अभ्यर्थियों को सीसीटीवी कैमरे से चिन्हित भी किया गया है। जिला प्रशासन के द्वारा उक्त अभ्यर्थियों पर भी कार्यवाही की जा सकती है। बता दें कि होमगार्ड की बहाली को लेकर समस्तीपुर में 25 हजार 369 आवेदन आए है, जिसमें 19 हजारों 290 पुरुष, 6 हजार 78 महिला तथा एक ट्रांसजेंडर का आवेदन प्राप्त हुआ है।
होमगार्ड की शारीरिक दक्षता परीक्षा में उम्मीदवारों से पास कराने के नाम पर रूपये एंठने का मामला सामने आते ही जिला प्रशासन में हड़कंप मच गया है। सूत्रों के अनुसार, अभ्यर्थियों को परीक्षा पास कराने के लिए 4 से 5 लाख रुपये तक की मोटी रकम वसूली जा रही है। यह पूरा खेल बिचौलियों के माध्यम से संचालित हो रहा था, जो कथित रूप से कुछ अधिकारी से मिलीभगत करके परीक्षा प्रक्रिया को प्रभावित कर रहे थे।जानकारी के अनुसार, बिचौलियों का एक नेटवर्क अभ्यर्थियों से संपर्क कर उन्हें पास कराने का ‘पैकेज’ ऑफर करता है।
पैसे की अदायगी के बाद इन अभ्यर्थियों को शारीरिक परीक्षा में अनियमित तरीके से पास किया जाता है। हालांकि डीएम ने स्पष्ट किया है कि भर्ती प्रक्रिया में किसी भी तरह की अनियमितता नहीं हो रही है। एक अधिकारी हाइट, उंची कूद समेत अन्य शारीरिक दक्षता परीक्षा के प्रकिया में दबाव दे रहे थे, उनको पूरी चयन प्रक्रिया से ही बाहर कर दिया गया है। किसी भी कीमत पर भ्रष्टाचार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। प्रशासन नामांकन प्रक्रिया की निष्पक्षता और पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए पूरी सतर्कता से काम कर रहा है।
बिहार में एक खनन निरीक्षक (Mining Inspector) पुलिस कस्टडी से फरार हो गया। अवैध बालू…
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार राजनीति में कदम रखने के बाद…
समस्तीपुर : समस्तीपुर में एक मां ने कोख में पल रहे अपने बच्चे का सौदा…
समस्तीपुर/पूसा : कहते हैं कि अगर मन में कुछ कर गुजरने का जज्बा हो, तो…
बिहार में अगले दो दिनों तक मौसम (Bihar Weather forecast) का मिजाज बिगड़ा रहेगा। राज्य…
बिहार में शुक्रवार को बिहार के कई जिलों में जिलों में आंधी- बारिश से भारी…