हसनपुर में पारिवारिक विवाद के दौरान हुए मारपीट में युवक की गला दबाकर ह’त्या, घर के सभी सदस्य फरार

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े
समस्तीपुर/हसनपुर : समस्तीपुर जिले के हसनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत देवधा गांव के वार्ड संख्या-4 में सोमवार की देर रात पारिवारिक विवाद में जमकर मारपीट हुई। इस घटना में एक युवक की गला दबा कर हत्या कर दी गयी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की छानबीन की है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल समस्तीपुर भेज दिया है। मृतक की पहचान देवधा गांव निवासी उपेंद्र सहनी के पुत्र दिलीप सहनी के रूप में बतायी गयी है।
इधर घटना की सूचना मिलते ही डीएसपी सोनल कुमारी व थानाध्यक्ष मुकेश कुमार मौके पर पहुंच कर मामले की जांच की। घटना के संबंध में स्थानीय लोगों का कहना है कि परिवार के सदस्यों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हुई। देखते ही देखते यह हिंसक झड़प में तब्दील हो गया। इसमें दिलीप सहनी की गला दबा कर हत्या कर दी गयी।

पुलिस ने बताया लोगों से सूचना मिली है कि पारिवारिक विवाद में हत्या हुई है। जिसकी जांच की जा रही है। बता दें कि जब तक पुलिस पहुंची तब तक मृतक के परिजन फरार हो चुके थे। घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चा भी जा रही थी। गांव में चर्चा थी कि दिलीप का परिवार के किसी सदस्यों के साथ रिश्ता अच्छा नहीं था। लोगों ने बताया कि वह किसी मामले को लेकर जेल गया था। कुछ दिन पहले ही जेल से घर आया था। स्थानीय लोगों ने बताया कि दिलीप का परिवार के सदस्यों से अनबन रहता था। पत्नी भी दूसरी जगह बच्चों के साथ रहती है।

इधर मृतक की पत्नी पूजा देवी ने बताया कि बच्चों के साथ अपने मायके खगड़िया जिले के इमली रानी गांव गई हुई थी। सोमवार रात को सूचना मिली की पति की मौत हो गई है। सास और देवर मेरे पति को प्रताड़ित करते थे। इस वजह से ज्यादतर मायके ही रहती हूं। वहां अपनी मां के साथ दुकान चलाती हूं। मौत की खबर सुनने के बाद गांव पहुंची हूँ।





