हकीमाबाद में गोली चलाने के आरोपी को मुफस्सिल थाने की पुलिस ने किया गिरफ्तार
यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के हकीमाबाद में बदमाश विक्की से मारपीट और गोली चलाने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार की पहचान गांव के ही राज कुमार उर्फ गुज्जर के रूप में हुई। बताया गया कि वह घटना का नामजद आरोपी है। उसी ने बदमाश पर आपसी रंजिश को लेकर घटना को अंजाम दिया था। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। थानाध्यक्ष अजित प्रसाद सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। बता दें की विक्की भी कुछ महीने पहले ही लूटपाट के एक मामले में जेल से बाहर निकला था।

