Samastipur

समस्तीपुर में JDU शिक्षा प्रकोष्ठ द्वारा कार्यक्रम का आयोजन, सांसद ने कहा- शिक्षा व्यवस्था को लेकर सरकार दृढ़ संकल्पित

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर :- जदयू शिक्षा प्रकोष्ठ द्वारा सोमवार को कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें मुख्य अतिथि के रूप में पुर्व राज्यसभा सांसद सह जदयू के राष्ट्रीय चुनाव प्रभारी अनिल हेगड़े, शिक्षा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष सुनील कुमार मौजूद थे। अध्यक्षता एवं संचालन जदयू शिक्षा प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष राजीव मिश्रा ने किया।

इस अवसर पर पुर्व राज्यसभा सांसद अनिल हेगड़े ने संबोधित करते हुए कहा कि 2005 के बाद शिक्षा की व्यवस्था सुधारने के लिए विशेष अभियान के तहत मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार के शिक्षा को मजबूत एवं विस्तारित किया है। वर्ष 2005 में शिक्षा का कुल बजट 4,366 (चार हजार तीन सौ छियासठ) करोड़ रूपये था, जो अब वर्ष 2024-25 में 77,690 (सतहत्तर हजार छ: सौ नब्बे) करोड़ रूपये हो गया है जो कुल बजट का 22 प्रतिशत है।

बड़ी संख्या में नए विद्यालय खोले गए हैं। वर्ष 2005 में जहां कुल 53 हजार 993 विद्यालय ही थे। 2025 में यह संख्या बढ़कर 75 हजार 812 हो गयी है। अब 97.61 प्रतिशत टोले विद्यालयों से आच्छादित हो गये हैं। सभी पंचायतों में उच्च विद्यालय की स्थापना और 12वीं की पढ़ाई शुरू की गई ताकि छात्राओं को सुविधा हो। शिक्षकों की संख्या लगातार बढ़ाई गई है। जदयू शिक्षा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष सुनील कुमार ने कहा वर्ष 2005 में 12.5 प्रतिशत बच्चे विद्यालय से बाहर थे जो अधिकतर महादलित वर्ग एवं मुस्लिम समुदाय के थे।

इन बच्चों को विद्यालय लाने के लिए कई विशेष प्रयास किए गए। जिसमें महादलित परिवार के बच्चों के लिए टोला सेवक तथा मुस्लिम समुदाय के बच्चों के लिए टोला सेवक (तालिमी मरकज) की नियुक्ति की गयी जो इन समुदाय के बच्चों को स्कूल ले जाने का काम करते हैं। मौके पर जदयू जिलाध्यक्ष सह जिला बीस सुत्री उपाध्यक्ष डॉ. दुर्गेश राय, पुर्व सांसद अश्वमेघ देवी, पूर्व विधायक राज कुमार राय, डॉ. पिंकु यादव, रंधीर कुमार मिश्रा, अप्सरा मिश्रा, संजय सिंह, सुशील गुप्ता, जिला प्रवक्ता जदयू अनस रिजवान, प्रो. तकी अख्तर सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।

Avinash Roy

Recent Posts

रोसड़ा की पहली महिला SDM के रूप में पूजा कुमारी ने संभाला पदभार

समस्तीपुर/रोसड़ा : रोसड़ा अनुमंडल के इतिहास में बुधवार को नया अध्याय जुड़ गया। पूजा कुमारी…

7 मिनट ago

दलसिंहसराय स्थित कनक हॉस्पिटल में बच्ची की मौ’त पर हंगामा, दो दिन से मृ’त बच्ची को वेंटिलेटर पर जिंदा बता इलाज का आरोप

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय शहर के सरदारगंज चौक स्थित कनक हॉस्पिटल में एक…

9 घंटे ago

चार माह के बकाया वेतन के लिए अनशन पर बैठी ANM का टूटा अनशन, समस्तीपुर सिविल सर्जन ने लस्सी पिलाकर कराया अनशन समाप्त

समस्तीपुर : विगत चार माह से वेतन नहीं मिलने से नाराज विरसिंहपुर अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य…

10 घंटे ago

चार महीने से वेतन नहीं मिला तो समस्तीपुर सिविल सर्जन कार्यालय के सामने अनशन पर बैठी ANM

समस्तीपुर : विगत चार माह से वेतन नहीं मिलने से नाराज स्वास्थ्य विभाग की एएनएम…

13 घंटे ago

समस्तीपुर : गैस कनेक्शन के विज्ञापन पर क्लिक करते ही साइबर ठगी, खाते से 2.23 लाख उड़ाए

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मोहिउद्दीननगर थाना क्षेत्र अंतर्गत रासपुर पतसिया गांव निवासी राणा प्रभाकर…

13 घंटे ago