समस्तीपुर/दलसिंहसराय : छात्र नेता कुन्दन यादव पर दर्ज झूठे मुकदमे की वापसी की मांग को लेकर एसएफआई (SFI) एवं डीवाईएफआई (DYFI) की दलसिंहसराय अंचल कमिटी द्वारा शनिवार को जोरदार प्रदर्शन करते हुए प्रखंड कार्यालय का घेराव किया गया। सरदारगंज एनएच चौक से एक विशाल जुलूस निकाला गया, जिसमें छात्र-युवाओं की बड़ी संख्या ने हिस्सा लिया। “झूठा मुकदमा वापस लो, दलसिंहसराय थाना की कार्यशैली में सुधार करो, पुलिस प्रशासन की मनमानी बंद करो” जैसे नारों के साथ जुलूस महावीर चौक, मालगोदाम चौक, थाना गेट होते हुए प्रखंड कार्यालय तक पहुंचा।
प्रदर्शन के पश्चात सभा का आयोजन हुआ जिसकी अध्यक्षता राहुल कुमार एवं नीलकमल ने की। सभा को संबोधित करते हुए DYFI जिलाध्यक्ष महेश कुमार ने कहा, “बिहार में भ्रष्टाचार, दलाली और अपराध का गठजोड़ हर स्तर पर हावी है। एक जनप्रतिनिधि के इशारे पर झूठा मुकदमा दर्ज करवाना निंदनीय है। थाना प्रभारी ने बिना किसी जांच के मुकदमा दर्ज कर न्याय की पूरी प्रक्रिया का मज़ाक बना दिया है।” एडवा की राज्य सचिव नीलम देवी ने आंदोलन को समर्थन देते हुए पुलिस प्रशासन की तीव्र आलोचना की और कहा कि यह मामला सत्ता-संरक्षित दमन का एक उदाहरण है। उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच कर मुकदमे की तत्काल वापसी की मांग की।
सभा में DYFI जिला मंत्री उमेश शर्मा, कोषाध्यक्ष भोला राम, संजय कुमार, बबलू कुमार, राजवेन्द्र कुमार, विधानचंद, रविशंकर कुमार, संजय पासवान, विपीन कुमार, कुन्दन पासवान, नरेश दास, महेन्द्र सिंह, अरुण, अबधेश राय, धरवेंद्र राय, अरसद आलम, गुलशेर, मोहम्मद सोनू , अमित सिंह, कन्हैया यादव, विकास यादव, नवनित यादव समेत कई नेताओं और कार्यकर्ताओं ने फर्जी मुकदमे की वापसी की एक सुर में मांग की। प्रदर्शनकारी नेताओं ने स्पष्ट चेतावनी दी कि अगर कुन्दन यादव पर से झूठा मुकदमा जल्द वापस नहीं लिया गया तो यह आंदोलन और उग्र होगा और पुलिस-प्रशासन को जनाक्रोश का सामना करना पड़ेगा।
बिहार में अगले दो दिनों तक मौसम (Bihar Weather forecast) का मिजाज बिगड़ा रहेगा। राज्य…
बिहार में शुक्रवार को बिहार के कई जिलों में जिलों में आंधी- बारिश से भारी…
बिहार में नई सरकार के गठन के स्वरूप को लेकर जदयू के भीतर कई तरह…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मोरवा प्रखंड अंतर्गत इन्द्रवाड़ा गांव में बाबा केवल स्थान परिसर…
समस्तीपुर : साइबर थाने की पुलिस ने ऑनलाइन ट्रेडिंग के नाम पर ठगी का एक…
समस्तीपुर : सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के लाभुकों के लिए जीवन प्रमाणीकरण कराना अनिवार्य कर…