Bihar

बिहार में चुनाव लड़िएगा क्या, मोदी के मंच पर नीतीश ने चिराग से पूछा; अरुण भारती ने डिटेल में बताया

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

20 जून शुक्रवार को सीवान में पीएम नरेंद्र मोदी की जनसभा में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और केंद्रीय मंत्री सह लोजपा-रामविलास के प्रमुख चिराग पासवान के बीच बात हुई। देखा गया कि मंच पर पहुंचे नीतीश कुमार अन्य नेताओं का अभिवादन स्वीकार करते हुए चिराग पासवान के पास आकर रुक गए। चिराग पासवान ने झुककर प्रणाम किया और नीतीश कुमार ने उनसे कुछ देर रुककर बात की। सियासी हलके में चर्चा होने लगी कि दोनों नेताओं के बीच क्या बात हुई। दो दिन बाद जमुई के सांसद और पार्टी के बिहार प्रभारी अरुण भारती ने इसका खुलासा किया है।

अरुण भारती ने बयान जारी करके बताया कि नीतीश कुमार और चिराग पासवान के बीच खुशनुमा और मजाकिया अंदाज में बात हुई। नीतीश कुमार ने पूछा कि सच में बिहार विधानसभा का चुनाव लड़िएगा क्या? यदि हां तो कहां से। अभी तो आप युवा हैं, केंद्रीय मंत्री के हैं, आपका राजनैतिक भविष्य उज्जवल हैं। आपके पिताजी से मेरे बहुत अच्छे संबंध थे, आपका भी बहुत सम्मान करते है। अभी आप बिहार में चुनाव लड़ने की क्या आवश्यकता है।

बकौल अरुण भारती चिराग पासवान ने अपने जवाब में नीतीश कुमार से कहा कि पार्टी के भीतर चर्चा चल रही है। लेकिन फाइनल नहीं है। अगर भविष्य में पार्टी तय करेगी तो चुनाव लड़ेंगे। लेकिन उसके पहले आपका आशीर्वाद लेने जरूर आएंगे। इससे पहले भी चिराग पासवान ने मुख्यमंत्री से उनके सरकारी आवास पर जाकर मुलाकात की थी।

इधर चिराग पासवान ने शनिवार को सीएम नीतीश कुमार को पत्र लिखा जिसमें उनसे दुर्घटना के शिकार परिवार के परिवारों को राहत देने की बात कही। उन्होंने लिखा कि जब किसी की मौत हो जाती है तो परिवार को मुआवजा पाने में बहुत कठिनाई होती है क्योंकि प्रक्रिया बहुत जटिल है। यह अमानवीय है। चिराग पासवान ने अपराध की घटनाओं पर भी चिंता जताई है।

Avinash Roy

Recent Posts

ASI बबलू प्रसाद को पिता की मौ’त के बाद अनुकम्पा पर मिली थी नौकरी, एसपी ने कहा- “हंसमुख व शांत स्वभाव के थे बबलू”

समस्तीपुर/मोहिउद्दीननगर : मोहिउद्दीननगर थाने में पदस्थापित डायल 112 के सहायक अवर निरीक्षक (एएसआई) बबलू प्रसाद…

4 घंटे ago

ASI के शव से लिपटकर दहाड़ मारकर रोने लगी पत्नी, कहा- एक दिन पहले ही हुई थी बात, निष्पक्ष जांच की मांग

समस्तीपुर : मोहिउद्दीननगर थाना परिसर स्थित अपने कमरे में मृत पाए गए डायल-112 में तैनात…

4 घंटे ago

उप-मुख्यमंत्री विजय चौधरी के काफिले के दौरान समस्तीपुर में हंगामा, धक्का-मुक्की एवं झड़प के बीच एक पुलिसकर्मी घायल

समस्तीपुर/हसनपुर : समस्तीपुर जिले के हसनपुर प्रखंड के मंगलगढ़ सुंदरिया नगर के समीप शनिवार को…

5 घंटे ago

प्रेमी संग मिलकर पति की ह’त्या कराने वाली पत्नी गिरफ्तार, समस्तीपुर पुलिस ने खोली साजिश की परतें

समस्तीपुर/उजियारपुर : समस्तीपुर जिले के उजियारपुर थाना क्षेत्र में हुए चर्चित सुमन कुमार हत्याकांड का…

5 घंटे ago

गोली मारकर युवक को जख्मी करने के मामले में दोषी को उम्रकैद व 50 हजार रुपये का अर्थदंड

समस्तीपुर : एडीजे अष्टम आशुतोष कुमार राय की अदालत ने हत्या के प्रयास के एक…

5 घंटे ago

समस्तीपुर : स्कूल जा रही 17 वर्षीय छात्रा को अगवा कर 5 युवकों ने किया गैंगरे’प, तीन दिनों तक पंचायती चलने के कारण देरी से मामला हुआ उजागर

समस्तीपुर/उजियारपुर : समस्तीपुर जिले के उजियारपुर थाना क्षेत्र से एक शर्मनाक घटना सामने आ रही…

5 घंटे ago