समस्तीपुर/दलसिंहसराय : दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के दलसिंहसराय-समस्तीपुर भाया कोनैला सड़क मार्ग के कामरांव में शनिवार की सुबह कार ने घर के बाहर खेल रहे एक चार साल के बच्चे को रौंद दिया। जिसे आनन-फानन में निजी अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद भाग रहे ड्राइवर व गाड़ी को लोगों ने खदेड़कर पकड़ लिया।
मृतक की पहचान महनाईया वार्ड 15 निवासी मो.आसिक के पुत्र मोहम्मद राजा (4 वर्ष) के रूप में हुई है। स्वजनों के अनुसार घर के पास स्थित उर्दू मध्य विद्यालय के पास वह खेल रहा था। तभी स्कूल के पास आयी एक कार ने उसे कुचल दिया। जिसके बाद उसे निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। जिसके बाद आक्रोशित लोगों द्वारा कुछ समय के लिए सड़क जाम कर दिया।
सूचना पर पहुंची पुलिस लोगों को समझा बुझा कर मामला शांत करवाया। वहीं पकड़ाये ड्राइवर व कार को लोगों ने पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है। थानाध्यक्ष मो. इरशाद ने बताया की मामले में पीड़ित परिजनों द्वारा आवेदन नहीं दिया गया है. आवेदन मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय थाना क्षेत्र में 9वीं क्लास की एक छात्रा से…
समस्तीपुर : नवरात्र के अवसर पर शहर के ताजपुर रोड स्थित ब्रह्माकुमारीज शिव शक्ति भवन…
समस्तीपुर : सदर अस्पताल में शनिवार को प्रसव के दौरान 26 वर्षीय महिला की मौत…
समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और शहर में सुचारू यातायात व्यवस्था…
समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के सप्तमी, महाअष्टमी, महानवमी एवं विजयादशमी के अवसर पर श्रद्धालुओं की…
समस्तीपुर : नगर निगम समस्तीपुर के नगर आयुक्त गौतम कुमार ने शुक्रवार को उत्क्रमित मध्य…