समस्तीपुर/बिथान :- अपराध नियंत्रण को लेकर चलाए जा रहे विशेष अभियान में बिथान पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर तीन फरार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। ये सभी आरोपी बिथान थाना क्षेत्र के अलग-अलग मामलों में वांछित थे। पुलिस ने तीनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया। गिरफ्तार आरोपियों में कुआं गांव निवासी वर्सिल यादव का पुत्र वंशराज कुमार, चंदौली गांव निवासी रामदेव यादव का पुत्र शंकर कुमार और रामदेव यादव, पिता स्वर्गीय लखन यादव शामिल हैं। तीनों आरोपी लंबे समय से फरार थे। पुलिस को इनकी गतिविधियों की जानकारी गुप्त सूचना से मिली। इसके बाद विशेष टीम गठित कर छापेमारी की गई।
बिहार में एमएलसी चुनाव को लेकर 23 अक्टूबर को वोट डाले जायेंगे. इसके बाद 27…
बिहार में एमएलसी चुनाव को लेकर राजनीतिक तापमान चढ़ा हुआ है। इस बीच विधान परिषद…
बिहार में जमीन का दाखिल-खारिज कराना चाहते हैं, तो आवेदन करने से पहले जरूरी कागजात…
फाइल फोटो : बिहार में सरकारी शिक्षकों के तबादले का इंतजार लंबा होता जा रहा…
समस्तीपुर : बेटे के अपहरण की झूठी कहानी और जान से मारने की धमकी देकर…
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के आरएनआर कॉलेज के समीप पुलिस ने गश्ती के दौरान…