Samastipur

समस्तीपुर में AK-47 व इंसास राइफल बरामदगी मामले में दर्ज की गई प्राथमिकी

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर :- समस्तीपुर जिले के मोहिउद्दीननगर थाना क्षेत्र के सुलतानपुर गांव से एएसआई सरोज सिंह सहित पांच की गिरफ्तारी व बरामद एके-47, इंसास राइफल, मैगजीन, बन्दूक सहित दर्जनों कारतूस व अन्य हथियार मामले मे शनिवार को प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। प्राथमिकी के बाद गिरफ्तार एएसआई सरोज सरोज सिंह, पशुराम सिंह, मुन्ना यादव, विश्वजीत सिंह व निशांत कुमार को न्यायिक हिरासत मे समस्तीपुर भेज दिया गया।

यह भी पढ़ें : समस्तीपुर में बिहार पुलिस का सिपाही कैसे बना कुख्यात अपराधी? सस्पेंड हुआ तो AK-47 से हत्या की रचने लगा साजिश, रेड में डेढ़ करोड़ नगद व पैसे गिनने की भी मशीन मिली

पुलिस अवर निरीक्षक सह थाना अध्यक्ष प्रियंका कुमारी द्वारा दर्ज कराई गई प्राथमिकी मे कहा गया है कि शुक्रवार को एसटीएफ द्वारा दी गई सूचना के आधार पर सुलतानपुर दियारा गांव में जिला पुलिस बल के साथ पहुंचे। गांव के एएसआई सरोज सिंह के घर को एसटीएफ व जिला पुलिस बल ने चारों ओर से घेराबंदी कर दी गई तो सरोज सिंह के घर के अंदर से पुलिस पर कई राउंड फायरिंग की गई।

उसके बाद पुलिस के जवानों ने एसटीएफ और जिला पुलिस का हवाला देकर सरेंडर करने का निर्देश दिया। इसके बाद पुलिस ने पूरी सतर्कता से जब संयुक्त छापेमारी शुरू की तो घर के अंदर से सरोज सिंह, पशुराम सिंह, मुन्ना यादव, विशजीत सिंह व निशांत कुमार सहित उक्त सभी को आर्म्स के साथ गिरफ्तार कर लिया गया। साथ ही घर के अंदर तलाशी में कई बैंक के पासबुक, जमीन के दस्तावेज, खातियान व अन्य आपत्तिजनक कागजात व हथियार बरामद किये। इसके अलावे घर के छत पर लगी पानी टंकी से भी आपत्तिजनक हथियार भी बरामद हुए हैं।

फाइल फोटो : STF द्वारा गिरफ्तार जमादार सरोज सिंह उर्फ निमकी

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर जिले में लगातार बढ़ रहे क्राइम के ग्राफ पर SP नाराज, चार घंटों से अधिक समय तक चली क्राइम मीटिंग में SP ने थानाध्यक्षों को दिए टास्क

समस्तीपुर : कलेक्ट्रेट स्थित सभागार में गुरुवार की देर शाम तक जिला स्तरीय मासिक क्राइम…

1 घंटा ago

स्व-गणना का मिलेगा विकल्प, पेपरलेस होगी जनगणना प्रक्रिया, GIS मैपिंग से जुड़ेगा हर वार्ड

समस्तीपुर : समस्तीपुर कलेक्ट्रेट स्थित सभागार में डीएम-सह-प्रधान जनगणना अधिकारी रोशन कुशवाहा की अध्यक्षता में…

2 घंटे ago

समस्तीपुर : रबी गेहूं फसल कटनी प्रयोग का हुआ निरीक्षण, उपज दर का किया गया आकलन

समस्तीपुर : बिहार राज्य फसल सहायता योजना के अंतर्गत समस्तीपुर जिले के ताजपुर प्रखंड की…

4 घंटे ago

BJP ऑफिस के बाहर सम्राट चौधरी के CM वाले पोस्टर को BJP के ही कार्यकर्ताओं ने फाड़ा, मीडिया प्रभारी बोले- भाजपा का कोई लेना-देना नहीं

बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी से जुड़ा एक पोस्टर बीजेपी ऑफिस के बाहर लगाया…

7 घंटे ago

पूसा में आम के बगीचे से दो पिस्तौल, एक रिवाल्वर और 24 गोलियां बरामद

समस्तीपुर/पूसा : एसटीएफ ने समस्तीपुर के वैनी थाने की पुलिस के सहयोग से थाना क्षेत्र…

8 घंटे ago

ताजपुर में हुए रेलवे लोको पायलट ह’त्याकांड मामले में तीन संदिग्धों को पुलिस ने उठाया

समस्तीपुर : जिले के ताजपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत हरपुर भिंडी गांव में बीते गुरुवार की…

10 घंटे ago