समस्तीपुर/सिंघिया :- पोस्टमार्टम के बाद मंगलवार को चार बजे बछोलिया गांव पहुंचे नाबालिग की शव को ग्रामीण समेत परिजनों ने लेने से इंकार कर दिया। काफी जद्दोजहत के बाद ननिहाल से नाना-मामा के साथ दर्जन भर लोग पहुंचे। वहीं 18 घंटे बाद बुधवार को ग्यारह बजे करेह नदी के किनारे पूरे विधि विधान के साथ नाबालिग का दाह संस्कार किया। इस मौके पर बछोलिया गांव तथा पंचायत का कोई भी जनप्रतिनिधि इसमें शामिल नहीं हुआ।
ज्ञात हो कि सोमवार की दोपहर माहे पंचायत के बछोलिया गांव में प्रेम- प्रसंग को लेकर नाबालिग की हत्या कर नदी किनारे दफन कर दिया था। जिसकी सूचना के बाद पुलिस ने पहले उसके चाचा समेत दो लोगों को हिरासत में ले लिया। जिससे पूछताछ में हत्या की बात सामने आई। जिसके उपरांत चाचा के निशानदेही पर पुलिस ने मंगलवार की सुबह नदी किनारे से जमीन खोद कर शव को बरामद कर लिया।
पुलिस ने घटना में शामिल होने के शक में उसके बूढ़ी दादी समेत तीन और लोगों को हिरासत में ले लिया। इसके साथ ही अब तक इस मामले में पुलिस ने पांच लोगों को हिरासत में ले कर पूछताछ कर रही है। इस संबंध में थाना अध्यक्ष राजकिशोर राम ने बताया कि लाश का अंतिम संस्कार कर दिया गया है। पांच लोगों को हिरासत में लिया गया है। किसी परिजन ने अभी आवेदन नहीं दिया है।
समस्तीपुर : शहर के कुछ होटल, लॉज और कथित रूप से कुछ स्पा-मसाज सेंटरों में…
फाइल फोटो समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के एसबीआई मुख्य शाखा से 49 हजार रुपये…
समस्तीपुर : नगर थाने की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए…
समस्तीपुर : जिले में पेयजल, स्वच्छता एवं स्वच्छता व्यवहार (WASH) से जुड़ी सेवाओं को अधिक…
समस्तीपुर : स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को हुनरमंद बनाकर आत्मनिर्भर बनाने की पहल शुरू…
समस्तीपुर : बिहार राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के आह्वान पर जिला महासंघ समस्तीपुर के बैनर…