समस्तीपुर :- पूर्व मध्य रेलवे के समस्तीपुर मंडल से इस खरीफ सीजन में मक्का का लदान कार्य जोरों पर है। पिछले वर्ष हुए अप्रत्याशित मक्का लदान से उत्साहित रेल प्रशासन इस वर्ष भी अत्यधिक मक्का लदान के लिये प्रयासरत है। इसके लिये मक्का व्यापारी वर्ग में भी उत्साह देखा जा रहा है।
इस बाबत जानकारी देते हुये सीनियर डीसीएम अनन्या स्मृति ने बताया कि मंडल के विभिन्न स्टेशनों सोनबरसा कचहरी, सहरसा, दौराम मधेपुरा, सरसी, बदलाघाट, अलौली, बिहारीगंज एवं प्रतापगंज से मक्का की खेप बड़े पैमाने पर देश ही नहीं विदेश के भी विभिन्न हिस्सों में भेजा जा रहा है। वित्तीय वर्ष 2025- 26 में अब तक कुल 72 रैकों की ढुलाई की जा चुकी है जबकि मंडल का लक्ष्य 250 रैक से अधिक की ढुलाई करना है।
सीनियर डीसीएम ने कहा कि रेल प्रशासन के द्वारा किसानों व व्यापारियों को त्वरित व समयवद्ध लदान की सुविधा दी जा रही है। उनके उत्पाद का बेहतर मूल्य मिल रहा है वहीं दूसरी ओर रेल मालभाड़ा राजस्व में भी वृद्धि हो रही है।
समस्तीपुर : शहर के चार विभिन्न फर्मों पर लगभग साढ़ चार करोड़ रूपये पेनाल्टी लगाया…
समस्तीपुर/पूसा : पीएम श्री किसान उच्च माध्यमिक विधालय, मोरसंड के 9वीं कक्षा के 3 छात्र…
समस्तीपुर : समस्तीपुर न्यायाधीश आवासीय परिसर में नवनिर्मित 12 न्यायिक पदाधिकारियों के आवास (पीओ क्वार्टर)…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में लगातार बदलते मौसम ने लोगों की सेहत पर असर डालना…
समस्तीपुर/कल्याणपुर : समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र स्थित भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) शाखा से…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के बेरोजगार और नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए…