समस्तीपुर: समस्तीपुर रेल मंडल में मंगलवार (10 जून 2025) को चलाए गए मेगा टिकट जांच अभियान ने रिकॉर्ड बना दिया। इस अभियान के दौरान बिना टिकट यात्रा करने वाले 6383 यात्रियों को पकड़ा गया, जिससे रेलवे को 52.47 लाख रुपये का राजस्व जुर्माने के रूप में मिला। यह अब तक की इस वित्तीय वर्ष की एक दिन की सबसे ज्यादा कमाई है।
इस शानदार उपलब्धि में जिन टिकट चेकिंग स्टाफ की अहम भूमिका रही, उनमें से चार टीटीई – राजेश कुमार, ललन पासवान, टुनटुन राय और सतवीर कुमार – ने अकेले ही 100 से ज्यादा केस बनाए। इनके बेहतरीन काम के लिए मंडल रेल प्रबंधक (DRM) द्वारा प्रत्येक को 4000 रुपये का पुरस्कार दिया गया। साथ ही इस पूरे अभियान में शामिल टीम को भी 50,000 रुपये का सामूहिक पुरस्कार देने की सिफारिश की गई है।
समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और शहर में सुचारू यातायात व्यवस्था…
समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के सप्तमी, महाअष्टमी, महानवमी एवं विजयादशमी के अवसर पर श्रद्धालुओं की…
समस्तीपुर : नगर निगम समस्तीपुर के नगर आयुक्त गौतम कुमार ने शुक्रवार को उत्क्रमित मध्य…
'जलने वाले जलते रहें, हम आगे बढ़ते रहेंगे. मैं गंदी नाली के कीड़ों पर ध्यान…
समस्तीपुर/सरायरंजन : सरायरंजन थाना क्षेत्र के बरुणा रसलपुर के समीप एसएच-88 पर तेज रफ्तार ट्रक…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में शिक्षा व्यवस्था और सरकारी संपत्तियों की बदहाली की पोल खोलने…