Samastipur

DBKN काॅलेज नरहन में NSUI से जुड़े छात्रों ने अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन के चौथे दिन रखा उपवास

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर/विभूतिपुर [केशव बाबू] : डीबीकेएन कॉलेज नरहन में एनएसयूआई से जुड़े छात्रों द्वारा बापू के बताये रास्ते पर चलते हुए एक दिवसीय उपवास रखा गया। अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन के चौथे दिन छात्र नेता विवेक विराट की अध्यक्षता में काॅलेज बंद रखा गया। उन्होने बताया कि रोसड़ा एसडीओ को आंदोलन से पहले आवेदन दिया गया था, लेकिन अभी तक दंडाधिकारी की नियुक्ति नहीं किया गया। अगर हमारे साथ किसी प्रकार की अप्रिय घटना होती है, तो उसका जिम्मेवार एसडीओ और काॅलेज प्रशासन होगा।

मौके पर एनएसयूआई जिला उपाध्यक्ष राजन कुमार वर्मा ने बताया कि जब तानाशाही निरंकुश हो जाती है तो बेलगाम व्यवस्था को नाथने के लिए छात्र नौजवान को बापू के विचारों के रास्ते आगे आना होता है। उसी मार्ग पर चलते हुए एक दिवसीय उपवास रखा गया है। हम सब यहां समस्तीपुर के विभूतिपुर के धरती पर एक महान संघर्ष की शुरुआत के साक्षी बन रहे हैं।

हमारी प्रमुख मांगें 5 विषयों की पढ़ाई शुरू, पीजी की पढ़ाई, कैंपस की सफाई के साथ खेल ग्राउंड की व्यवस्था, कैंपस में असमाजिक तत्वों पर रोक, CCTV की व्यवस्था, इन सभी मुद्दों पर कुलपति आकर हम छात्र से बात करें और लिखित रूप से हमारी मांगे को पुरा करें अन्यथा आगे भूख हड़ताल शुरू किया जायेगा। उपवास रखने वालों में एनएसयूआई छात्र नेता सुजीत कुमार, केशव कुमार, पंकज कुमार, संजीत कुमार, आसिक कुमार और समाजसेवी मंजीत कुमार थे। धरना स्थल पर मौजूद सोनू कुमार, राजा कुशवाहा, अमरजीत कुमार, अमर कुमार, नीतिश कुमार, प्रदीप कुशवाहा मौजूद थे।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में रात और सुबह के समय लगेगी हल्की ठंड, 14 से 18 अक्टूबर के मौसम पूर्वानुमान में तापमान गिरने का अलर्ट

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के पूसा स्थित ग्रामीण कृषि मौसम सेवा केंद्र और भारत मौसम…

2 घंटे ago

समस्तीपुर : फर्जी APK फाइल डाउनलोड कराकर महिला स्वास्थ्यकर्मी के खाते से उड़ाए 2.07 लाख रुपये

समस्तीपुर : साइबर ठगों ने एक बार फिर अपनी चालाकी से एक महिला स्वास्थ्यकर्मी को…

14 घंटे ago

दुर्गापूजा और रावण दहन को लेकर समस्तीपुर जिला प्रशासन अलर्ट, DM और SP ने की सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा

समस्तीपुर : दुर्गापूजा, विजयादशमी, मूर्ति विसर्जन और रावण दहन को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित माहौल में…

16 घंटे ago

समस्तीपुर में दु’ष्कर्म के दोषी को 10 साल सश्रम कारावास की सजा, कोर्ट ने 10 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया

समस्तीपुर : अनन्य विशेष न्यायाधीश (रेप एवं पॉक्सो एक्ट) मनीषा प्रकाश की अदालत ने सोमवार…

1 दिन ago

रावण दहन को लेकर SDO ने की बैठक, सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त रखने का दिया निर्देश

समस्तीपुर : दशहरा पर्व पर आयोजित होने वाले रावण दहन कार्यक्रम को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और…

1 दिन ago