समस्तीपुर/पूसा : डॉ. राजेन्द्र प्रसाद केन्द्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा ने वर्ष 2025 में उत्तीर्ण होने वाले छात्रों को जीविका पटना में विगत माह एक साथ 35 छात्रों को कैंपस प्लेसमेंट कराने में सफलता हासिल की है। इसमें से 32 छात्रों को लाइवलीहुड स्पेशलिस्ट एवं 3 छात्रों का यंग प्रोफेशनल के पद पर चयन हुआ है।
प्लेसमेंट सेल के नियंत्री पदाधिकारी डॉ. रमण कुमार त्रिवेदी ने बताया कि चयनित होने वाले छात्रों में बी-टेक (कृषि अभि) से 7, बीएससी (कृषि) से 5, बीएफएससी (मत्स्यकी) से 4, एमएससी (कृषि) से 11, एमएफएससी (मत्स्यकी) से 3, एमबीए एग्री बिजनेश के1 एवं एमबीए (रुरल मैनेजमेंट) के 4 छात्र शामिल हैं।
डॉ. त्रिवेदी ने बताया कि विश्वविद्यालय के स्नातक एवं स्नातकोत्तर के छात्र जो वर्ष 2025 में पास हो रहे हैं, उनके लिए देश की विभिन्न सुप्रसिद्ध कंपनियों में कैंपस प्लेसमेंट के लिए आमंत्रण भेजा जा चुका है। इनमें से कुछ कंपनियों की वर्तमान में चयन की प्रक्रिया अलग-अलग चरणों में चल रही है। जिसका फाइनल रिजल्ट आना अभी बाकी है। कुलपति डॉ. पुण्यवत्त सुविमलेन्दु पाण्डेय ने इस उपलब्धि पर प्रसन्नता जाहिर करते हुए चयनित छात्रों को शुभकामनाएं दी है। साथ निदेशक छात्र कल्याण डॉ. सतीश कुमार सिंह ने हर्ष जताया है।
समस्तीपुर : सदर अस्पताल में मरीजों को इलाज के दौरान परेशानी नहीं हो, इसके लिए…
समस्तीपुर/विद्यापतिनगर [पद्माकर सिंह लाला] : जन अधिकार पार्टी के सुप्रीमो सह पूर्णिया सांसद राजेश रंजन…
समस्तीपुर/शिवाजीनगर : शिवाजीनगर थाना अंतर्गत बरियाही घाट पुल के समीप करेह नदी में मंगलवार को…
समस्तीपुर/सिंघिया : समस्तीपुर जिले में लगातार बढ़ रही चोरी की घटनाओं के बीच सोमवार की…
समस्तीपुर : प्रेम-प्रसंग से जुड़े मामले में मंगलवार को एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में…
समस्तीपुर : भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (एनएसयूआई) और युवा कांग्रेस के संयुक्त अभियान 'छात्रों की…