Samastipur

समस्तीपुर जिले के प्रभारी मंत्री ने बाढ़ से पूर्व जिला प्रशासन के साथ कि तैयारी की समीक्षा, दिये आवश्यक निर्देश

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर : मंत्री ग्रामीण विकास विभाग- सह – जिले के प्रभारी मंत्री श्रवण कुमार की अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार में बाढ़ पूर्व तैयारी से संबंधित समीक्षात्मक बैठक की गयी। बैठक में सर्वप्रथम जिलाधिकारी रोशन कुशवाहा ने जिले के प्रभारी मंत्री और जिले के प्रभारी सचिव एन विजयलक्ष्मी को पौधा देकर स्वागत किया। उसके बाद बैठक की कार्रवाई शुरू हुई।

बैठक में प्रमुख रूप से बाढ़ पूर्व की जाने वाली तैयारी जिसमें तटबंधों की मरम्मत ,बाढ़ आश्रय स्थलों को चिन्हित करना एवं पूर्व चिन्हित स्थलों की मरम्मति के अतिरिक्त बाढ़ की स्थिति में नाव की उपलब्धता सुनिश्चित करने तथा बाढ़ पीड़ितों को राहत सामग्री उपलब्ध कराने के लिये की गई तैयारी की समीक्षा हुई।

इस क्रम में अपर समाहर्ता आपदा प्रबंधन राजेश कुमार सिंह ने मंत्री को अवगत कराया गया कि नाव की उपलब्धता सुनिश्चित कर ली गई है। जिसके लिये सभी नाविकों का निबंधन भी कर लिया गया है। साथ ही बाढ़ की स्थिति में राहत सामग्री के लिये निविदा संपन्न हो गयी है। इसके अलावा जिला पशुपालन पदाधिकारी द्वारा बताया गया कि बाढ़ की स्थिति में पशुओं के चारा के लिये निविदा संपन्न कर ली गई है, ताकि बाढ़ की स्थिति में मवेशियों के चारे आदि में परेशानी नहीं हो।

इसी प्रकार कार्यपालक अभियंता लघु जल संसाधन, कार्यपालक अभियंता विद्युत आपूर्ति प्रमंडल, कार्यपालक अभियंता पीएचइडी तथा अन्य पदाधिकारी के द्वारा भी की जाने वाली तैयारी के बारे में विस्तार से बताया गया। बैठक में विधायक अशोक कुमार, उप विकास आयुक्त शैलजा पांडे सभी संबंधित विभागों के कार्यपालक अभियंता एवं सभी अंचल अधिकारी मौजूद रहे।

वीडियो :

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में ट्रैफिक नियम तोड़ने पर 3.46 करोड़ रुपये का जुर्माना, 3 हजार 526 वाहनों का चालान

समस्तीपुर : दुर्गा पूजा, दीपावली और छठ पर्व को लेकर जिला परिवहन विभाग ने सड़क…

1 घंटा ago

भोजपुर एनकाउंटर केस: IPS कुंदन कृष्णन ने RJD सांसद को भेजा 5 करोड़ का मानहानि नोटिस, सुधाकर सिंह ने दिया जवाब

भोजपुर के चर्चित भरत तिवारी एनकाउंटर और जमुई की घटना पर सवाल उठाना बक्सर से…

3 घंटे ago

अपनी सरकार के साथ भी और सवाल भी, चिराग पासवान की भूमिका पर राजनीति में चर्चा तेज

बिहार की राजनीति में केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान की भूमिका एक बार फिर चर्चा में…

11 घंटे ago

दुर्गा पूजा में सुरक्षा को लेकर 24 घंटे अलर्ट मोड में रहेगी समस्तीपुर पुलिस, DIG ने बैठक में दिये कई निर्देश

फाइल फोटो (DIG मिथिलेश तिवारी) समस्तीपुर : दुर्गा पूजा, विजयादशमी और अन्य त्योहारों के दौरान…

16 घंटे ago

समस्तीपुर में पुलिस पर हमला, शराब धंधेबाज को छुड़ाकर भागे ग्रामीण; महिला सिपाही से बदसलूकी, 8 गिरफ्तार

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के रोसड़ा थाना क्षेत्र में अवैध शराब के खिलाफ छापेमारी करने…

16 घंटे ago