Samastipur

समस्तीपुर: चलती टोटो से गिरी महिला को विपरित दिशा से आ रहे हाइवा ने कुचला, मौ’त

समस्तीपुर/विभूतिपुर :- विभूतिपुर थाना क्षेत्र में गुरुवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। थाना क्षेत्र के सिंघियाघाट- हरिचक पथ के खोकसाहा संस्कृत विद्यालय के निकट सड़क पर हाइवा से कुचलकर एक महिला की दर्दनाक मौत हो गई। घटना गुरुवार की दोपहर की है।

मृतका की पहचान पतैलिया वार्ड-9 निवासी ग्रामीण चौकीदार राम शंकर पासवान की पुत्रवधू एवं दिव्यांग राजू कुमार की 26 वर्षीय पत्नी सृष्टि कुमारी के रूप में कई गई है। बताया गया है कि सृष्टि देवी अपने बेटे के इलाज के लिए दलसिंहसराय जा रही थीं। वे टोटो पर अपने बेटे के साथ सवार थी। संस्कृत विद्यालय के पास टोटो का अगला चक्का सड़क पर रखी ईंट से टकरा गया। वाहन बेकाबू हो गया और सृष्टि नीचे गिर गईं। इसी दौरान विपरीत दिशा से आ रही तेज रफ्तार हाइवा ने उन्हें कुचल दिया।

घटना के सबंध में बताया जाता है कि सृष्टि अपने घर से टोटो से बाजार जाने को लेकर निकली थी। खोकसाहा चौक के संस्कृत विद्यालय के निकट सड़क पर हाइवा से टोटो की साइड लेने के क्रम में टोटो का चक्का ईंट पर चढ़ गया। जिससे टोटो हल्का टेढ़ा हुआ और महिला सड़क पर गिर गई कि विपरीत दिशा से आ रही हाइवा की चपेट में आ गई और कुचलकर घटना स्थल पर ही उसकी मौत हो गई।

इस संबंध में विभूतिपुर थानाध्यक्ष आनंद कश्यप ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है। वहीं हाईवा को जब्त कर लिया गया है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में युवक को साइबर बदमाशों ने ट्रेडिंग में मुनाफे का झांसा देकर 11.10 लाख की ठगी की, FIR दर्ज

समस्तीपुर : साइबर थाने की पुलिस ने ऑनलाइन ट्रेडिंग के नाम पर ठगी का एक…

28 मिनट ago

31 मार्च तक जीवन प्रमाणीकरण नहीं कराने पर रुक सकती है पेंशन, समस्तीपुर जिले भर में 1.50 लाख से अधिक पेंशनधारी अभी लंबित

समस्तीपुर : सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के लाभुकों के लिए जीवन प्रमाणीकरण कराना अनिवार्य कर…

59 मिनट ago

मुकम्मल हुआ तीस रोजा, कल मनेगी ईद; समस्तीपुर जिले में कब कहां होगी ईद-उल-फितर की नमाज, यहां देखें टाइमिंग…

समस्तीपुर : मुस्लिम समुदाय के लोग कल शनिवार को एक दूसरे से गले मिलकर ईद…

1 घंटा ago

समस्तीपुर जिले में मार्च महीने में बिजली चोरी के 450 FIR दर्ज, 3927 कनेक्शन काटे; करीब 1 करोड़ 31 लाख रुपये का जुर्माना, 47 लाख की वसूली

समस्तीपुर : जिले में बिजली चोरी रोकने और बकाया बिल की वसूली को लेकर विद्युत…

2 घंटे ago

बिहार: घूसखोर महिला अफसर निगरानी की जाल में फंसी, नालंदा में BPRO को 12 हजार लेते रंगे हाथ धराई

बिहार में भ्रटाचार के खिलाफ ज़ीरो टॉलरेंस की नीति के तहत निगरानी विभाग की टीम…

7 घंटे ago

बिहार में समृद्धि यात्रा 4.0 खत्म, अब 5.0 का ऐलान; राज्‍यसभा जाने से पहले इन जिलों का करेंगे दौरा

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की बहुचर्चित समृद्धि यात्रा का चौथा चरण आज समाप्त हो…

8 घंटे ago