समस्तीपुर : समस्तीपुर नगर थाना क्षेत्र में एक मोबाईल दुकानदार की लाठी-डंडों से पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। वीडियो में मार खाते दिख रहा शख्स शहर के थानेश्वर मंदिर के पास ही मोबाइल दुकान चलाता है। आरोप है कि उसने पुरानी पोस्ट आफिस रोड में एक युवती से छेड़खानी की थी। इसके बाद युवती के परिजनों ने एक बंद कमरे में ले जाकर मोबाईल दुकानदार की जमकर पिटाई कर दी और इसका वीडियो भी बना लिया।
पिटाई का वीडियो शुक्रवार को सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। हालांकि वायरल हो रहे वीडियो की पुष्टि Samastipur Town नहीं करता है। इधर वीडियो वायरल होने के बाद पीड़ित मोबाइल दुकानदार मुकेश कुमार ने नगर थाने में चार नामजद व अन्य अज्ञात पर प्राथमिकी दर्ज करायी है। इधर घटना के संबंध में नगर थानाध्यक्ष शिव कुमार यादव ने बताया कि मामला दर्ज कर अग्रतर कारवाई की जा रही है।
समस्तीपुर : सदर अनुमंडल कार्यालय प्रकोष्ठ में बुधवार को एसडीओ राकेश कुमार की अध्यक्षता में…
समस्तीपुर/ताजपुर : समस्तीपुर जिले के बंगरा थाना क्षेत्र के गौसपुर सरसौना गांव में मंगलवार की…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के पूसा स्थित ग्रामीण कृषि मौसम सेवा केंद्र और भारत मौसम…
समस्तीपुर : साइबर ठगों ने एक बार फिर अपनी चालाकी से एक महिला स्वास्थ्यकर्मी को…
समस्तीपुर : दुर्गापूजा, विजयादशमी, मूर्ति विसर्जन और रावण दहन को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित माहौल में…
समस्तीपुर : प्रतिभा जब शोध और नवाचार के साथ आगे बढ़ती है, तो उसकी पहचान…