Samastipur

BLO की ट्रेनिंग के लिए जा रही आंगनबाड़ी सेविका की सड़क हादसे में मौ’त, परिजनों में मचा कोहराम

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर/विभूतिपुर [केशव बाबू] :- विभूतिपुर थाना क्षेत्र के कल्याणपुर कोल्ड स्टोरेज के समीप एक अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक आंगनबाड़ी सेविका की मौत हो गई। मृतक सेविका की पहचान दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के मालपुर निवासी रामधारी दास की पत्नी रुक्मणी देवी के रूप में की गई है। घटना के बारे में बताया जाता है कि मृतका सेविका बबीएलओ की ट्रेनिंग के लिए विभूतिपुर प्रखंड मुख्यालय जा रही थी, इसी क्रम में कल्याणपुर कॉल स्टोरेज के समीप को अज्ञात वाहन की चपेट में आ गई।

आनन-फानन में लोगों ने उसे इलाज के लिए स्थानीय निजी क्लीनिक में भर्ती कराया, जहाँ डॉक्टर ने उसे बेहतर इलाज के लिए बेगूसराय रेफर कर दिया। इस बीच रास्ते में ले जाने के क्रम में ही सेविका की मौत हो गई। वहीं मौत की सूचना मिलते हैं परिजनों में कोहराम मच गया व गांव में मातमी सन्नाटा छा गया।

घटना को लेकर ग्रामीणों ने दलसिंहसराय रामपुर जलालपुर तेल डिपो चौक के समीप शव को रखकर सड़क जाम कर दिया। इधर सूचना मिलते दलसिंहसराय थाना अध्यक्ष अपने दलबल के साथ व विभूतिपुर थाने की पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंचकर आक्रोशित ग्रामीणों को शांत कराते हुए सड़क जाम को समाप्त करवाया। घटनास्थल पर पहुँचे अन्य सेविकाओं द्वारा आरोप लगाया जा रहा था कि दलसिंहसराय अनुमंडल होने के बावजूद बीएलओ की ट्रेनिंग के लिए विभूतिपुर भेजा जा रहा है। घटना के बाद पूरे गांव में मातमी सन्नाटा छाया हुआ है, परिजन रो-रोकर वेसुध हो रहे थे।

Avinash Roy

Recent Posts

भूमि विवाद के 12 मामलों की सुनवाई, 7 का निष्पादन; समस्तीपुर सदर SDO की अध्यक्षता में हुई सुनवाई

समस्तीपुर : सदर अनुमंडल कार्यालय प्रकोष्ठ में बुधवार को एसडीओ राकेश कुमार की अध्यक्षता में…

1 घंटा ago

पुत्र की पिटाई से बुजुर्ग पिता की मौ’त, जमीनी विवाद में दिया घटना को अंजाम

समस्तीपुर/ताजपुर : समस्तीपुर जिले के बंगरा थाना क्षेत्र के गौसपुर सरसौना गांव में मंगलवार की…

2 घंटे ago

समस्तीपुर में रात और सुबह के समय लगेगी हल्की ठंड, 14 से 18 अक्टूबर के मौसम पूर्वानुमान में तापमान गिरने का अलर्ट

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के पूसा स्थित ग्रामीण कृषि मौसम सेवा केंद्र और भारत मौसम…

12 घंटे ago

समस्तीपुर : फर्जी APK फाइल डाउनलोड कराकर महिला स्वास्थ्यकर्मी के खाते से उड़ाए 2.07 लाख रुपये

समस्तीपुर : साइबर ठगों ने एक बार फिर अपनी चालाकी से एक महिला स्वास्थ्यकर्मी को…

1 दिन ago

दुर्गापूजा और रावण दहन को लेकर समस्तीपुर जिला प्रशासन अलर्ट, DM और SP ने की सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा

समस्तीपुर : दुर्गापूजा, विजयादशमी, मूर्ति विसर्जन और रावण दहन को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित माहौल में…

1 दिन ago