Samastipur

वर्षो से फरार चल रहे वारंटी को पकड़ने गई समस्तीपुर पुलिस, भागने के चक्कर में कुंए में लगा दी छलांग, घायल

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े  

समस्तीपुर : मथुरापुर थाना क्षेत्र के रामनगर में सोमवार की देर शाम एक वारंटी को पकड़ने गई मुफस्सिल थाना की पुलिस को देखते ही फरार वारंटी मोनू महतो ने खुद को बचाने के लिए पास के एक कुंए में छलांग लगा दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने तत्परता दिखाते हुए मोनू महतो को कुंए से बाहर निकाला और इलाज के लिए समस्तीपुर सदर अस्पताल में भर्ती कराया।

घायल मोनू महतो रामनगर के स्व. मनोज महतो का पुत्र है। मोनू महतो पर कई मामलों में वारंट जारी था और वह लंबे समय से फरार चल रहा था। वर्षों से उसकी तलाश की जा रही थी। सोमवार को सूचना मिलने पर मुफस्सिल थाना की पुलिस टीम उसे गिरफ्तार करने पहुंची थी, तभी यह घटना घटी। मोनू के उपर मुफस्सिल थाना क्षेत्र के ही आदर्शनगर गेट के पास स्थित एक चाय दुकानदार के उपर फायरिंग मामले का भी केस दर्ज है, जिसमें वह फरार चल रहा था। नीचे देखें वीडियो…

Avinash Roy

Recent Posts

दलसिंहसराय में नाबालिग छात्रा से जबरदस्ती की कोशिश, एक हफ्ते से FIR के लिए भटक रहा पीड़ित परिवार; पुलिस पर कार्रवाई नहीं करने का आरोप

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय थाना क्षेत्र में 9वीं क्लास की एक छात्रा से…

1 घंटा ago

समस्तीपुर सदर अस्पताल में प्रसव के दौरान महिला की मौ’त, परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप

समस्तीपुर : सदर अस्पताल में शनिवार को प्रसव के दौरान 26 वर्षीय महिला की मौत…

15 घंटे ago

दुर्गा पूजा को लेकर अलर्ट हुआ जिला प्रशासन, समस्तीपुर शहर के पूजा पंडालों का किया गया निरीक्षण

समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और शहर में सुचारू यातायात व्यवस्था…

2 दिन ago

दुर्गा पूजा को लेकर ताजपुर में निकाला गया फ्लैग मार्च, SDO व DSP ने सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के सप्तमी, महाअष्टमी, महानवमी एवं विजयादशमी के अवसर पर श्रद्धालुओं की…

2 दिन ago

उत्क्रमित मध्य विद्यालय लगुनियां के नवाचारों की समस्तीपुर नगर आयुक्त ने की सराहना

समस्तीपुर : नगर निगम समस्तीपुर के नगर आयुक्त गौतम कुमार ने शुक्रवार को उत्क्रमित मध्य…

2 दिन ago