Samastipur

विश्व महावारी दिवस के अवसर पर मध्य विद्यालय लगुनियां सूर्यकंठ में ‘चुप्पी तोड़ो खुलकर बोलो’ कार्यक्रम का आयोजन 

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर : उत्क्रमित मध्य विद्यालय लगुनियां सूर्यकंठ में विश्व महावारी दिवस के अवसर पर ‘चुप्पी तोड़ो खुलकर बोलो’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर विद्यालय के वर्ग छह, सात एवं आठ की छात्राओं के बीच रेड डॉट चैलेंज क्विज का भी आयोजन हुआ। विद्यालय के मीना मंच की सुगमकर्ता शिक्षिका शर्मा सुषमा सुरेंद्र ने छात्राओं को मासिक धर्म के दौरान स्वच्छता एवं पोषण के बारे में विस्तार से बताया।

विद्यालय के मीना मंच की अध्यक्षा सह उप शिक्षा मंत्री स्वाति के नेतृत्व में मीना प्रेरकों ने माहवारी जागरूकता से संबंधित नाटक का भी मंचन किया। कार्यक्रम का संचालन बाल संसद की प्रधानमंत्री पी. दिव्यांशी ने किया। मीना मंच के छात्राओं ने वर्ग 6 से 8 तक प्रत्येक वर्ग से एक-एक पावर एंजल मीना का भी चयन किया। ये पावर एंजल अब अपने अपने वर्ग की मीना प्रेरकों का नेतृत्व करेंगी. मौके पर पूनम सिंहा, संगीता कुमारी, रेखा कुमारी, कुमारी प्रतिभा, पूनम कुमारी, फरहत परवीन आदि उपस्थित थे।

7 वर्षों से चल रहा अभियान :

विद्यालय के प्रधानाध्यापक सौरभ कुमार ने बताया कि बालिकाओं के माहवारी स्वास्थ्य प्रबंधन को लेकर विद्यालय के द्वारा वर्ष 2018 में विश्व माहवारी दिवस के दिन ही चुप्पी तोड़ो खुलकर बोलो कार्यक्रम की शुरुआत की गई थी। मीना मंच की बालिकाओं के द्वारा संचालित यह नवाचार विगत 7 वर्षों से अनवरत जारी है। विद्यालय की इस विशेष पहल से न केवल किशोरी छात्राएं माहवारी स्वास्थ्य प्रबंधन के गुर सीख रही हैं बल्कि गांव की महिलाओं में भी इसको लेकर काफी जागरूकता आई है। इस कार्यक्रम की बदौलत बालिकाओं के छीजन दर में अप्रत्याशित सुधार हुआ है। विद्यालय के पिंक रूम में उपलब्ध सुविधाओं का ही परिणाम है कि अब माहवारी के दौरान भी बालिकाएं विद्यालय आने में कोई संकोच महसूस नहीं करती हैं।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर : पांच दिनों तक चले मनरेगा योजनाओं की जांच पूरी, केंद्रीय टीम की रिपोर्ट का इंतजार; DDC ने कहा- रिपोर्ट के आधार पर होगी कार्रवाई

समस्तीपुर/बिथान : बिथान प्रखंड की सोहमा पंचायत में मनरेगा योजनाओं में कथित अनियमितता की शिकायत…

5 घंटे ago

रोसड़ा की पहली महिला SDM के रूप में पूजा कुमारी ने संभाला पदभार

समस्तीपुर/रोसड़ा : रोसड़ा अनुमंडल के इतिहास में बुधवार को नया अध्याय जुड़ गया। पूजा कुमारी…

5 घंटे ago

दलसिंहसराय स्थित कनक हॉस्पिटल में बच्ची की मौ’त पर हंगामा, दो दिन से मृ’त बच्ची को वेंटिलेटर पर जिंदा बता इलाज का आरोप

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय शहर के सरदारगंज चौक स्थित कनक हॉस्पिटल में एक…

15 घंटे ago

चार माह के बकाया वेतन के लिए अनशन पर बैठी ANM का टूटा अनशन, समस्तीपुर सिविल सर्जन ने लस्सी पिलाकर कराया अनशन समाप्त

समस्तीपुर : विगत चार माह से वेतन नहीं मिलने से नाराज विरसिंहपुर अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य…

15 घंटे ago

चार महीने से वेतन नहीं मिला तो समस्तीपुर सिविल सर्जन कार्यालय के सामने अनशन पर बैठी ANM

समस्तीपुर : विगत चार माह से वेतन नहीं मिलने से नाराज स्वास्थ्य विभाग की एएनएम…

18 घंटे ago