Samastipur

विभूतिपुर में स्वर्ण कारोबारी को लूटने आए बदमाश, आभूषण नहीं मिलने पर गले से सोने का चेन व अंगूठी लेकर फरार हुए फरार

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

समस्तीपुर/विभूतिपुर [केशव बाबू] :- विभूतिपुर थाना क्षेत्र के देशरी चौक स्थित सचिन ज्वेलर्स में गुरुवार को दिनदहाड़े बाइक सवार तीन की संख्या में पहुंचे हथियारबंद बदमाशों ने लूट की घटना को अंजाम दिया है। बताया जाता है कि ज्वेलर्स दुकानदार पप्पू शाह अपने दुकान पर बैठे थे, तभी तीन की संख्या में काले रंग के अपाचे बाइक पर सवार तीन बदमाश दुकान पर पहुंचे। इसके बाद दुकानदार को लॉकर की चाबी देने को कहा। वहीं जब दुकानदार ने चाबी देने से मना किया तो एक बदमाश द्वारा हथियार के बल पर दुकानदार के गले से सोने की चेन व अंगूठी उतरावा लिया गया। इसके बाद सभी बदमाश वहां से फरार हो गये। साथ ही दुकानदार पप्पू शाह का मोबाइल भी अपराधी ले गए।

इधर लूट की घटना की जानकारी मिलते ही घटनास्थल पर रोसड़ा डीएसपी सोनल कुमारी ने पहुंचकर छानबीन शुरू करते हुए थाना अध्यक्ष विभूतिपुर को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। बताया जाता है कि पप्पू साह करीब 20 वर्षों से देशरी चौक पर ज्वेलर्स का दुकान चला रहे हैं। आपको बताते चलें कि इससे पूर्व में भी देशरी में ज्वेलर्स दुकानदार से लूटपाट हुई थी।

वहीं लूटपाट और बढ़ते क्राइम को लेकर ज्वेलर्स और सीएसपी संचालकों के बीच कुछ दिन पहले ही बैठक कर आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया था। इसी बीच फिर से एक बार पुनः अपराधियों ने लूट की घटना को अंजाम दिया। इसके बाद दुकानदारों में डर का माहौल कायम हैं। इस संंबं में धथाना अध्यक्ष आनंद कश्यप ने बतााय कि जल्द ही अपराधियों की पहचान कर गिरफ्तारी कर ली जाएगी।

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार विधानसभा स्पीकर समेत 42 विधायकों को HC का नोटिस, चुनावी हलफनामे में गलत जानकारी देने का आरोप

बिहार की राजनीति में बड़ा कानूनी घटनाक्रम सामने आया है। Patna High Court ने पक्ष…

1 घंटा ago

चुनावी हार से पस्त खेसारी लाल का सियासत से संन्यास? कहा- सच बोलकर राजनीति नहीं कर सकते

भोजपुरी के जाने माने सिंगर एक्टर खेसारी लाल यादव ने कहा है कि राजनीति करने…

2 घंटे ago

पत्थर से सिर फोड़ने पर मौ’त व समस्तीपुर-मुसरीघरारी मुख्य पथ जाम कर आगजनी मामले में दो अलग-अलग FIR दर्ज

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के आदर्शनगर में बीते 13 फरवरी की शाम सिर पर…

8 घंटे ago

समस्तीपुर पुरानी पोस्ट आफिस रोड स्थित सेंट्रल बैंक से 50 हजार Cash निकालकर जा रहे छात्र के बैग से उच्चके ने उड़ाये रूपये

समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के पुरानी पोस्ट आफिस रोड स्थित सेंट्रल बैंक से बुधवार…

9 घंटे ago

BRB काॅलेज समस्तीपुर के छात्र प्रणव कश्यप ने राष्ट्रीय मंच पर लहराया परचम

समस्तीपुर : बीआरबी कॉलेज समस्तीपुर के छात्र प्रणव कश्यप ने चौथे नेशनल इंवायरनमेंट यूथ पार्लियामेंट…

9 घंटे ago

समस्तीपुर जंक्शन पर RPF की बहादुरी से टली बड़ी दुर्घटना, चलती ट्रेन और प्लेटफॉर्म के बीच फंसे युवक को बचाया

समस्तीपुर : समस्तीपुर जंक्शन पर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब गाड़ी संख्या 15211 प्लेटफॉर्म…

10 घंटे ago