Samastipur

दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप को लूटने आए हथियारबंद अपराधियों ने आभूषण नहीं मिलने पर दुकानदार के गले से सोने की चेन, अंगूठी और मोबाइल लेकर फरार

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े  

समस्तीपुर/विभूतिपुर [सौरव] :- विभूतिपुर थाना क्षेत्र के देसरी कर्रख पंचायत अंतर्गत देसरी चौक स्थित सचिन ज्वेलर्स में दिनदहाड़े लूट की एक बड़ी वारदात को अंजाम दिया गया। यह घटना बुधवार दोपहर करीब 3:20 बजे की बतायी गयी है, जब तीन अज्ञात अपराधी काले रंग की एक अपाचे बाइक से पहुंचे और दुकान मालिक पप्पू शाह से लूटपाट कर फरार हो गए।

करीब 20 वर्षों से देसरी चौक पर आभूषण की दुकान चला रहे पप्पू शाह रोज की तरह अपने काउंटर पर बैठे थे। इसी दौरान तीनों अपराधी पहुंचे और मोटरसाइकिल से उतरते ही सीधे दुकान के अंदर आ धमके। पहले तो उन्होंने पप्पू शाह से कहा कि लॉकर की चाबी दो, लेकिन पप्पू शाह ने बताया कि उनके पास चाबी नहीं है। इतने में एक अपराधी ने उनके गले से सोने की चेन छीन ली, वहीं दूसरे ने उनके हाथ से सोने की अंगूठी उतार ली।

यह भी पढ़ें : विभूतिपुर थाना परिसर में ज्वेलरी दुकानदार व CSP संचालकों के साथ बैठक कर DSP ने दिये कई निर्देश

इसके बाद काउंटर पर रखा पप्पू शाह का मोबाइल फोन भी लेकर तीनों अपराधी मौके से फरार हो गए। इधर घटना की जानकारी मिलते ही विभूतिपुर थाना अध्यक्ष आनंद कश्यप दल-बल के साथ तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू कर दी। उन्होंने पीड़ित पप्पू शाह को आश्वस्त किया कि जल्द ही अपराधियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।

इधर घटना के कुछ ही देर बाद रोसड़ा डीएसपी सोनम कुमारी भी घटनास्थल पर पहुंचीं और स्थिति का जायजा लेते हुए तकनीकी जांच की दिशा में पुलिस को निर्देश दिए। रोसड़ा एसडीपीओ सोनल कुमारी का बताना है कि दुकानदार के द्वारा बताया जाता है कि तीन की संख्या में हथियारबंद अपराधी आए थे, लेकिन ज्वेलर्स नहीं लुट पाए। लेकिन बताया गया है कि ज्वेलर्स दुकानदार के गले में सोने की चेन और दो अंगूठी लेकर निकल बने। इससे पूर्व भी ज्वेलर्स दुकान में अपराधियों ने लूट की घटना को अंजाम दिया है पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। बता दें कि दो दिन पहले ही एसडीपीओ ने

Avinash Roy

Recent Posts

बेगूसराय-समस्तीपुर सीमा पर दो बाइकों के बीच भीषण टक्कर, दलसिंहसराय के दो युवकों की मौ’त, युवती समेत दो गंभीर

समस्तीपुर/दलसिंहसराय: समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय से सटे बेगूसराय जिले के बछवाड़ा थाना क्षेत्र के रसीदपुर…

3 घंटे ago

10 वर्षों से बदहाल सड़क पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, जलजमाव में धान की रोपाई कर जताया विरोध

समस्तीपुर/खानपुर [यशवंत चौधरी] : समस्तीपुर जिला के खानपुर प्रखंड के पुरुषोत्तमपुर अन्नु पंचायत के वार्ड…

5 घंटे ago

मुक्तापुर पेट्रोल पंप के समीप टोटो सवार महिला से उच्चकों ने झपट्टा मारकर उड़ाए 40 हजार रुपये

समस्तीपुर : शहर के मथुरापुर थाना क्षेत्र के मुक्तापुर पेट्रोल पंप के समीप शुक्रवार की…

10 घंटे ago

19 और 20 जुलाई को हवा के साथ बारिश संभव, केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा द्वारा पूर्वानुमान जारी

समस्तीपुर : समस्तीपुर, बेगूसराय, सीवान, सारण, वैशाली, पूर्वी एवं पश्चिमी चम्पारण जिलों में 19-20 जुलाई…

11 घंटे ago

मिथिला पेंटिंग से नई पहचान बना रहे समस्तीपुर मंडल कारा के बंदी, ‘मुक्ति ब्रांड’ से बाजार तक पहुंच रही कैदियों की कला

समस्तीपुर : जेल की ऊंची-ऊंची दीवारें अक्सर अपराध, सजा और बेबसी की कहानियां समेटे रहती…

11 घंटे ago

समस्तीपुर में प्राचार्य के सरकारी आवास से 10 लाख रुपये से अधिक के गहने व नगद की चोरी, मुफस्सिल थाने में FIR दर्ज 

समस्तीपुर : शहर के आजाद चौक बीएड कॉलेज मोहल्ला स्थित अध्यापक शिक्षा महाविद्यालय परिसर स्थित…

11 घंटे ago