समस्तीपुर/विभूतिपुर [केशव बाबू] :- विभूतिपुर थाना क्षेत्र के दाहुचौक के समीप स्थित माँ काली चिमनी परिसर में बने तालाब में एक युवक का शव संदिग्ध अवस्था में मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है। मृतक की पहचान कल्याणपुर निवासी अमरेंद्र ठाकुर के पुत्र अविनाश कुमार के रूप में किया गया है। घटना के बारे में बताया जाता है कि गुरूवार की देर रात्रि मां काली चिमनी परिसर में बने तालाब में अविनाश का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई।
इसके बाद घटना की सूचना स्थानीय थाना को दी गयी। मौके पर थाना अध्यक्ष विभूतिपुर अपने दलबल के साथ पहुंचकर शब को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए समस्तीपुर भेज दिया है। बताया जाता है कि अविनाश दलसिंहसराय स्थित मां काली ज्वेलर्स का दुकान चलाता था, उनकी मौत के खबर सुनते ही परिजनों में चीत्कार मच गया है। दबी जुबान चर्चा है कि अविनाश कुछ कर्ज को लेकर कुछ दिन से टेंशन में भी चल रहे थे, वहीं चर्चा यह भी है कि अविनाश को किसी ने जहर देकर मार दिया है। इधर संदिग्ध अवस्था में मौत की घटना को लेकर पुलिस छानबीन कर रही है।
बिहार आज भी निवेश आकर्षित करने की कसौटी पर सबसे पिछड़ा राज्य है। आधारभूत संरचना,…
समस्तीपुर : आगामी 12 सितंबर 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर…
समस्तीपुर : युवाओं और विद्यार्थियों के लिए समस्तीपुर कॉलेज परिसर में 2 और 3 सितंबर…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में हुए कई ब्लाइंड हत्याकांड मामलों में पुलिस अब तक किसी…
समस्तीपुर : शहर के कुछ होटल, लॉज और कथित रूप से कुछ स्पा-मसाज सेंटरों में…
फाइल फोटो समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के एसबीआई मुख्य शाखा से 49 हजार रुपये…