Samastipur

विभूतिपुर में फाइनेंस कर्मी से हथियार के बल पर 72 हजार 590 रूपये की लूट

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

समस्तीपुर/विभूतिपुर [केशव बाबू] :- विभूतिपुर थाना क्षेत्र के पटपरा पुल के पास तीन बटिया के समीप एक निजी फाइनेंस कर्मी के साथ नकाबपोश बाइक सवार अपराधियों ने पिस्तौल के बल पर लूट की घटना को अंजाम दिया है। पटोरी निवासी भारत फाइनेंस में काम करने वाले कर्मी राजेश कुमार ने बताया कि बुधवार की रात्रि को वे खानपुर थाना क्षेत्र के नाथूद्वार से कलेक्शन कर अपने ब्रांच रोसरा वापस जा रहे थे, इसी बीच पटपरा पुल तीन बटिया के समीप स्प्लेंडर बाइक सवार दो अपराधियों ने ओवरटेक करना शुरू कर दिया, वही ओवरटेक करते हुए बाइक को रोक दिया।

साथ ही डिक्की खोलने को कहा, नहीं खोलने पर कान में पिस्टल सटा दिया व हाथापाई करने लगाह इसी क्रम में दोनों नकाबपोश अपराधियों ने डिक्की खोलकर डिक्की में रखे 72590 रुपए कलेक्शन की राशि लूटकर भाग गए। घटना की सूचना विभूतिपुर थाने को दी गयी।

इधर थाना अध्यक्ष आनंद कश्यप ने अपने दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुँचकर मामले की छानबीन में जुट गये है। वहीं पीड़ित फाइनेंस कर्मी ने थाने में आवेदन दिया है। जिसमें बताया है कि कलेक्शन के 72590 रुपए की लूट अपराधियों द्वारा की गई है। उन्होंने कहा है कि देर रात नथूद्वार से फील्ड में कलेक्शन कर अपने ब्रांच रोसड़ा जा रहे थे। इसी बीच रात्रि के करीब 8:00 बजे के आसपास उनके साथ लूट की घटना को अंजाम दिया गया है।

बताते चले कि थाना क्षेत्र में कुछ दिन पहले ही एक स्वर्ण व्यवसाय से भी लूट कांड हुआ था, जिसमें पुलिस लगातार छापामारी कर रही है, हालांकि अभी तक अपराधी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही खुलासा कर अपराधी की गिरफ्तारी कर ली जाएगी।

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार की शिक्षा व्यवस्था में अप्रैल से होगा बड़ा बदलाव, कॉम्प्लेक्स रिसोर्स सेंटर से क्वालिटी सुधारने पर जोर

बिहार के सभी 80 हजार सरकारी विद्यालयों में शैक्षणिक गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए अप्रैल…

4 घंटे ago

कभी नीतीश कुमार के खासमखास रहे केसी त्यागी RLD में हुए शामिल, केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी भी रहे मौजूद

हाल ही में नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने की खबरों के बीच केसी त्यागी ने…

6 घंटे ago

बिहार में बेमौसम बारिश से बर्बाद हुई फसलों का मिलेगा मुआवजा, होगा नुकसान का सर्वे?

बिहार में बीते 24 घंटों में मौसम के रौद्र रूप ने किसानों की फसल चौपट…

8 घंटे ago

मोहनपुर के तत्कालीन थानाध्यक्ष नंदकिशोर यादव ह’त्याकांड का आरोपी तेलिया गिरफ्तार, पशु तस्कर का पीछा करने के दौरान बदमाशों ने मार दी थी गोली

समस्तीपुर/उजियारपुर : मोहनपुर के तत्कालीन थानाध्यक्ष नंदकिशोर यादव हत्याकांड के एक और आरोपी को पुलिस…

12 घंटे ago

समस्तीपुर : तीन साल की अबोध बच्ची के साथ पड़ोसी ने किया दु’ष्कर्म, प्राथमिकी दर्ज

समस्तीपुर/मोहिउद्दीननगर : समस्तीपुर जिले के मोहिउद्दीननगर थाना क्षेत्र के एक गांव मे अबोध बच्ची के…

13 घंटे ago

नीतीश कुमार एक इस्तीफा इसी महीने देंगे, बीजेपी सीएम के लिए 30 मार्च क्यों है टर्निंग प्वाइंट?

नीतीश कुमार के राज्यसभा चुनाव जीतने के बाद बिहार में नेतृत्व परिवर्तन की सुगबुगाहट तेज…

14 घंटे ago