Samastipur

समस्तीपुर: सड़क किनारे अपने प्रेमिका को पहले प्रेमी के साथ देख दूसरे प्रेमी ने खोया आपा, पहले प्रेमी को मारपीट कर किया जख्मी

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर/विभूतिपुर [केशव बाबू] :- विभूतिपुर में इन दिनों प्रेम प्रसंग का मामला काफी बढ़ गया है। इसी कड़ी में शनिवार की शाम कोचिंग से पढ़ाई कर घर लौट रहे अपने प्रेमिका को अपने अन्य प्रेमी के साथ सड़क किनारे देखा तो दूसरे प्रेमी ने उग्र होकर पहले प्रेमी के साथ मारपीट करने लगा। वहीं मारपीट करते राहगीरों ने देखा तो उनके हस्तक्षेप के विवाद समाप्त हुआ। तब तक पहला प्रेमी बुरी तरह जख्मी हो चुके था, जिसको इलाज के लिए एक निजी क्लीनिक में भर्ती कराया गया है जहां उसका इलाज चल रहा है।

इस बारे में बताया जाता है कि दोनों प्रेमी व प्रेमिका एक साथ ही पढ़ाई करते हैं। वही कोचिंग में पढ़ाई के बाद छुट्टी मिलने पर प्रेमिका पहले प्रेमी के साथ कुछ देर पहले ही कोचिंग से अपने घर के लिए निकली। वहीं प्रेमिका ने अपने पहले प्रेमी के साथ सड़क किनारे कुछ बात कर रही थी कि अचानक उसके दूसरे प्रेमी अपने दोस्तों के वहां आ धमका।

उसने अपने प्रेमिका को अपने पहले प्रेमी के साथ प्रेम विलाप करते हुए देखकर उग्र हो गया। वहीं उस प्रेमी के साथ मारपीट करने लगा। मारपीट करते हुए देखा तो राहगीरों की भीड़ जुट गई। इसके बाद राहगीरों की हस्तक्षेप के बाद हाई वोल्टेज ड्रामा व मारपीट के साथ विवाद समाप्त हुआ।

बताया जाता है कि दोनों प्रेमी और प्रेमिका एक ही गांव के हैं। दोनों के बीच बहुत दिनों से प्रेम प्रसंग चल रहा है। वहीं दूसरे प्रेमी का एंट्री कुछ दिन पहले ही हुआ है। जिस कारण से कोचिंग में भी कभी-कभी विवाद हुआ है। इस बाबत पूछे जाने पर थाना अध्यक्ष आनंद कश्यप ने कहा है कि मामले की जानकारी नहीं मिली है। जानकारी व आवेदन मिलने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर : राष्ट्रीय लोक अदालत में 3542 मामलों का निष्पादन, न्यायिक अधिकारियों ने संभाली अलग-अलग बेंचों की जिम्मेदारी

समस्तीपुर : जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वावधान में शनिवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकार…

9 घंटे ago

हेलमेट से लेकर रेलवे फाटक तक, बच्चों ने सीखे सुरक्षित सफर के गुर; कर्पूरीग्राम में सड़क एवं रेल सुरक्षा को लेकर जागरूकता कार्यक्रम

समस्तीपुर : सड़क और रेल दुर्घटनाओं से बचाव को लेकर शनिवार को पी.आर. इंटर विद्यालय,…

10 घंटे ago

115 छात्र-छात्राओं ने प्रतियोगिता में लिया भाग, विजेताओं को मिली ट्रॉफी व मेडल

समस्तीपुर/सरायरंजन : सरायरंजन प्रखंड अंतर्गत उच्च माध्यमिक विद्यालय नौआचक सह उच्च मध्य विद्यालय नौआचक के…

11 घंटे ago

बिहार में प्लॉट या जमीन खरीदने से पहले जांच लें ये 5 जरूरी दस्तावेज, नहीं तो फंस सकता है पैसा…

बिहार में अगर आप जमीन खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो उससे पहले जरूरी…

18 घंटे ago

नाला निर्माण में गड़बड़ी की शिकायत पर नगर आयुक्त ने निर्माण कार्य को रोका, जांच कमिटी की गठित

समस्तीपुर : नवपदस्थापित नगर आयुक्त गौतम कुमार ने शुक्रवार को नगर निगम क्षेत्र में चल…

20 घंटे ago

उत्तर बिहार में 13 और 14 सितंबर को बारिश के आसार, पूसा मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

समस्तीपुर : उत्तर बिहार के जिलों में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदलने वाला…

22 घंटे ago