Samastipur

रेलवे पूल के पाश बूढ़ी गंडक नदी में डूबे किशोर का शव SDRF ने किया बरामद

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के रेलवे पूल संख्या-1 के पास बूढ़ी गंडक नदी में शनिवार की शाम नहाते समय डूबे किशोर का शव रविवार की शाम एसडीआरएफ की टीम ने काफी मशक्कत बाद में खोज निकाला। मृतक की पहचान गंडक कालोनी निवासी मो. इम्तियाज के पुत्र मो. फैयाज (17) के रूप में हुई है। वह मूल रूप से दरभंगा जिले का रहने वाला था। उसके पिता समस्तीपुर रेलवे में कार्यरत है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि शनिवार की शाम मो. फैयाज अपने कुछ दोस्तों के साथ नदी में नहाने गया था।

इसी दौरान वह गहरे पानी में चला गया, जिससे वह डूब गया। शनिवार की देर शाम तक स्थानीय गोताखोरों की मदद से उसकी खोजबीन की गई लेकिन उसका पता नहीं चल सका था। इधर रविवार की सुबह से ही एसडीआरएफ की टीम उसकी खोजबीन में लगी थी। शाम के समय टीम को उसका शव डूबने वाली जगह से ही मिल गया। शव निकाले जाने के बाद स्वजनों के चित्कार से माहौल गमगीन हो गया। इधर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है।

Avinash Roy

Recent Posts

एसिड कांड की जांच स्वतंत्र एजेंसी से कराने व अवैध बस स्टैंड हटाने की मांग को लेकर प्रतिरोध मार्च

समस्तीपुर/पूसा : एसिड कांड की स्वतंत्र एजेंसी से जांच और अवैध बस स्टैंड हटाने की…

1 घंटा ago

स्वतंत्रता सेनानी समेत चार ट्रेनों के परिचालन में बदलाव, क्लिक कर पढ़े पूरी खबर…

समस्तीपुर : प्रयागराज मंडल के कानपुर-टुंडला रेलखंड पर चौथी लाइन कनेक्टिविटी के लिए पनकी धाम…

1 घंटा ago

समस्तीपुर : वारंटी की गिरफ्तारी के दौरान पुलिस टीम पर हमला, वाहन क्षतिग्रस्त, महिला जवान घायल, तीन हिरासत में

समस्तीपुर/विभूतिपुर : समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर थाना क्षेत्र के सिंधिया घाट बाजार में वारंटी की…

2 घंटे ago

पूसा कृषि विश्वविद्यालय की सलाह: वैज्ञानिक ढंग से धान की खेती कर कम लागत में पाएं अधिक उत्पादन

समस्तीपुर : धान की खेती मुख्य रूप से मानसून की खेती है। देश के कई…

2 घंटे ago