Samastipur

विभूतिपुर स्थित DBKN नरहन कॉलेज में NSUI से जुड़े छात्रों का आंदोलन जारी

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर/विभूतिपुर [केशव बाबू] :- डीबीकेएन कॉलेज नरहन में छात्र संगठन एनएसयूआई से जुड़े छात्रों के द्वारा अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन दूसरे दिन भी जारी रहा ।धरना स्थल पर आयोजित सभा की अध्यक्षता विवेक विराट ने की। सभा को संबोधित करते हुए वक्ताओ ने कहा कि काॅलेज प्रशासन की ओर से पानी की सुविधा नहीं दिया जा रहा है।संगठन के जिला अध्यक्ष अभिनव अंशु ने कहा कि अनुमंडल पदाधिकारी रोसड़ा को आंदोलन को लेकर पूर्व में आवेदन दिया जा चुका है। लेकिन अभी तक धरना स्थल पर कोई दंडाधिकारी की नियुक्ति नहीं की गई है और न ही विश्वविद्यालय प्रशासन के द्वारा किसी भी प्रकार की कोई वार्ता या न ही कोई पहल की गई है।

मौके पर जिला उपाध्यक्ष राजन कुमार वर्मा ने कहा कि इस आंदोलन में ग्रामीण जनप्रतिनिधियों, आम लोग, कोचिंग संस्थान के शिक्षको का अच्छा सहयोग मिल रहा है। धीरे-धीरे करके हम लोग आम लोगों के बीच सभा करेंगे और आंदोलन के तीसरे दिन कुलपति का पुतना दहन करेंगे। आंदोलन के पहले दिन तमिलनाडु के पूर्व डीजीपी बीके रवि का आगमन हुआ था। उन्होने बताया कि इस आंदोलन को जोरशोर और मजबूती से रखा जाये ताकि 35 सौ बच्चों का जीवन अंधकार से उजाला की ओर आ सके।

स्थानीय मुखिया अशोक कुमार शाह ने कहा कि आज यदि हम 5 विषयों की पढ़ाई पर चुप रहे हैं तो वो दिन दुर नहीं होगा कि यहा से बीएड की पढ़ाई भी चली जायेगी। स्थानीय समाजसेवी रौशन कुमार गुप्ता जी ने कहा कि विभूतिपुर प्रखंड का पहला एक मात्र डिग्री काॅलेज है जिसके साथ किसी तरह का विषयों की पढ़ाई की कटौती कतई बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। मौके पर एनएसयूआई छात्र नेता ललन यादव, हिमांशु शेखर, अजय यादव, सुजीत कुमार, युवा नेता विट्टू कुमार, छात्र नेता गणपत कुमार, भानू कुमार, केशव कुमार, राजा कुमार, आर्दश कुमार, भरत कुमार, सोनू कुमार, गुलशन कुमार, नीतिश कुमार, पंचायत समिति प्रदीप कुशवाहा आदि थे।

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार टेंडर घोटाले में असली सूत्रधार कौन? हाईकोर्ट ने ED-SVU से मांगा जवाब, 6 बड़े अफसरों की भूमिका पर सवाल

बिहार में सरकारी टेंडरों में कथित हेराफेरी और करोड़ों रुपये की मनी लॉन्ड्रिंग के मामले…

9 घंटे ago

दलसिंहसराय में नाबालिग छात्रा से जबरदस्ती की कोशिश, एक हफ्ते से FIR के लिए भटक रहा पीड़ित परिवार; पुलिस पर कार्रवाई नहीं करने का आरोप

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय थाना क्षेत्र में 9वीं क्लास की एक छात्रा से…

13 घंटे ago

समस्तीपुर सदर अस्पताल में प्रसव के दौरान महिला की मौ’त, परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप

समस्तीपुर : सदर अस्पताल में शनिवार को प्रसव के दौरान 26 वर्षीय महिला की मौत…

1 दिन ago

दुर्गा पूजा को लेकर अलर्ट हुआ जिला प्रशासन, समस्तीपुर शहर के पूजा पंडालों का किया गया निरीक्षण

समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और शहर में सुचारू यातायात व्यवस्था…

2 दिन ago

दुर्गा पूजा को लेकर ताजपुर में निकाला गया फ्लैग मार्च, SDO व DSP ने सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के सप्तमी, महाअष्टमी, महानवमी एवं विजयादशमी के अवसर पर श्रद्धालुओं की…

2 दिन ago