Samastipur

उजियारपुर में अपने ननिहाल आयी 9 वर्षीय बच्ची से दु’ष्कर्म, आरोपी की तलाश जारी

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर/उजियारपुर :- उजियारपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में नौ वर्षीया बच्ची के साथ मनचले युवक ने दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। घटना के बाद फरार हो गया। पीड़िता की मां के बयान पर मुफस्सिल थाने के लगुनियां सूर्यकंठ के आरोपी के विरुद्ध उजियारपुर थाने में शिकायत दर्ज की गयी है। पुलिस ने एफआइआर दर्ज कर पीड़िता को मेडिकल जांच में भेज दिया है। आरोपी युवक की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी है।

केस के अनुसंधानकर्ता एसआई राजीव रंजन ने बताया कि पाक्सो एक्ट का मामला दर्ज किया गया है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए विभिन्न स्रोतों से तलाश जारी है। बताया गया है कि पीड़िता अपने मामा की शादी के अवसर पर ननिहाल आयी थी। बुधवार की रात गर्मी के कारण वह दरवाजे पर खटिया बिछा कर सो गई थी।

इसी बीच आरोपी उसे उठाकर बगल के एक सुनसान स्थान पर ले जाकर हवस का शिकार बनाया। पीड़िता किसी तरह आरोपी के चंगुल से मुक्त होकर भागती हुई घर पहुंची। स्वजनों को घटना की जानकारी दी। इसके बाद स्वजनों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी।

Avinash Roy

Recent Posts

मिथुन की मौत मामले में घटहो थाने पर जमकर हंगामा, आरोपी महिला को पुलिस द्वारा छोड़ने पर थाना पहुंचे परिजन; टायर जलाकर किया हंगामा

समस्तीपुर/घटहो : घटहो थाना क्षेत्र के मुसापुर गांव में मिथुन गिरि की संदिग्ध मौत के…

12 घंटे ago

मुसरीघरारी में युवती से हथियार के बल पर सामूहिक दु’ष्कर्म, वीडियो आने पर FIR दर्ज

समस्तीपुर/मुसरीघरारी : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के एक गांव में 19 वर्षीय युवती के साथ हथियार…

12 घंटे ago

11 तक चालान की 50 फीसदी राशि जमा करने पर लोक अदालत में जाने की जरूरत नहीं, राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर जागरूकता वाहन रवाना

समस्तीपुर : राष्ट्रीय लोक अदालत में परिवहन विभाग से जुड़े लंबित चालानों के त्वरित निष्पादन…

13 घंटे ago

IRCTC Scam में लालू यादव, तेजस्वी और राबड़ी समेत आठ पर मनी लांड्रिंग के आरोप तय; कोर्ट से 7 आरोपी बरी

राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव और उनके परिवार को मुश्किलें बढ़…

18 घंटे ago

वैशाली में भारतमाला परियोजना के 6 लेन पुल का ढांचा गिरा; मलबे में लोगों के दबे होने की आशंका

बिहार के वैशाली जिले में गुरुवार को एक बड़ा निर्माणाधीन पुल हादसा सामने आया है.…

23 घंटे ago