समस्तीपुर/उजियारपुर : उजियारपुर बीआरसी कैंपस से एक डाटा एंट्री ऑपरेटर की बाइक चोरी हो गई। पीड़ित डाटा एंट्री ऑपरेटर की पहचान उजियारपुर थाना क्षेत्र के ही बैकुंठपुर निवासी सत्यनारायण राय के पुत्र सुजीत कुमार के रूप में की गई है।
इसको लेकर उन्होंने उजियारपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज करने के लिए आवेदन देते हुए बताया कि शुक्रवार को वह 10 बजे प्रखंड संसाधन केंद्र उजियारपुर के बाहर मैदान में अपनी बाइक बीआर33 बीबी 6869 खड़ी कर अंदर कार्य करने गये। 4-5 घंटे बाद करीब साढ़े 3 बजे जब वह बाहर निकले तो उनकी बाइक गायब थी। इसके बाद उन्होंने स्थानीय थाने में आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज करने की गुहार लगायी है। इधर उजियारपुर पुलिस मामले की छानबीन में जुट गयी है।
बिहार में भ्रटाचार के खिलाफ ज़ीरो टॉलरेंस की नीति के तहत निगरानी विभाग की टीम…
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की बहुचर्चित समृद्धि यात्रा का चौथा चरण आज समाप्त हो…
समस्तीपुर : सदर अस्पताल में मरीजों के लिए करीब 52 प्रकार की पैथोलॉजी जांच की…
बिहार के कटिहार जिले में शराबबंदी कानून के तहत चल रही कार्रवाई के दौरान दो…
समस्तीपुर : समस्तीपुर कोर्ट कैंपस स्थित हाजत से फरार कुख्यात अपराधियों के मामले में पुलिस…
समस्तीपुर/कल्याणपुर : एसपी अरविंद प्रताप सिंह ने कार्य में लापरवाही को लेकर कल्याणपुर के अपर…