Samastipur

बख्तियारपुर-ताजपुर फोरलेन पर चार बाढ़ निकासी पुल को मिली मंजूरी, जनता के संघर्ष को मिली सफलता

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर :- बख्तियारपुर-ताजपुर फोरलेन परियोजना में लंबे समय से उपेक्षित जल निकासी की समस्या को लेकर चल रहे स्थानीय लोगों के संघर्ष ने आखिरकार रंग ला दिया है। बिहार राज्य पथ विकास निगम लिमिटेड (BSRDCL) ने फोरलेन के चार महत्वपूर्ण स्थलों पर बाढ़ जल निकासी के लिए बड़े पुलों के निर्माण की स्वीकृति प्रदान कर दी है। यह निर्णय निगम के पत्र संख्या 208, दिनांक 5 मई 2025 के माध्यम से लिया गया।

इस संबंध में जानकारी देते हुए जौनापुर निवासी स्वतंत्र पत्रकार दिव्यांशु सिंह ने बताया कि यह उपलब्धि स्थानीय समाज के एकजुट प्रयासों और निरंतर जनदबाव का परिणाम है। प्रभावित पंचायतों – चपरा, डुमरी दक्षिणी एवं राजपुर (जौनापुर) – के लोगों ने लगातार प्रशासन और बीएसआरडीसीएल के अधिकारियों से संपर्क कर जल निकासी की गंभीर समस्या को उजागर किया।

स्थानीय लोगों ने बताया कि फोरलेन निर्माण के दौरान कई प्राकृतिक जलधाराओं को बंद कर दिया गया और सड़क को इस प्रकार निर्मित किया गया कि वह एक बांध की तरह कार्य करने लगी। इसका दुष्परिणाम वर्ष 2024 में सामने आया, जब जलजमाव के कारण जौनापुर गांव का एक घर पूरी तरह ध्वस्त हो गया। यह दृश्य आज भी लोगों के मन में भय का कारण बना हुआ है।

जनदबाव के बाद निगम ने दो बार हाइड्रोलॉजिकल सर्वे करवाया, जिसमें स्पष्ट रूप से यह निष्कर्ष निकला कि मौजूदा जल निकासी संरचनाएं अपर्याप्त हैं। इसके उपरांत निगम ने चार स्थानों पर नए बाढ़ निकासी पुलों के निर्माण का निर्णय लिया है। अब इन स्थलों पर निर्माण कार्य हाइड्रोलॉजिस्ट और स्ट्रक्चरल विशेषज्ञों की देखरेख में किया जाएगा। इस फैसले के बाद स्थानीय जनमानस में हर्ष की लहर दौड़ गई है।

आंदोलन में शामिल ग्रामीणों ने बताया कि उन्होंने हर स्तर पर साक्ष्य प्रस्तुत किए और यह दर्शाया कि यदि बड़े पुलों का निर्माण नहीं हुआ, तो भविष्य में यह इलाका और बड़ी बाढ़ विभीषिका का शिकार हो सकता है। इस जीत को जनता ने अपने जागरूकता और संगठित प्रयासों की विजय बताया है। यह निर्णय न सिर्फ बख्तियारपुर-ताजपुर फोरलेन के लिए महत्वपूर्ण है, बल्कि पूरे बिहार में बाढ़ प्रबंधन और जनभागीदारी का एक प्रेरणादायक उदाहरण भी प्रस्तुत करता है।

Avinash Roy

Recent Posts

18.88 किलो गांजा के साथ तस्कर गिरफ्तार, स्कूटी में रखकर जा रहा था डिलेवरी देने

समस्तीपुर/बंगरा : बंगरा थाने की पुलिस ने मंगलवार को वाहन जांच के दौरान 18.88 किलोग्राम…

14 मिनट ago

नगर निकायों की सुरक्षा होगी मजबूत, तैनात होंगे सशस्त्र होमगार्ड जवान; विभाग का निर्देश

समस्तीपुर : राज्य के शहरी क्षेत्रों और नगर निकायों की सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक…

4 घंटे ago

उजियारपुर में नागपंचमी के दिन सर्पदंश से युवती की मौ’त, अस्पताल ले जाने के बजाय झाड़-फूंक में गंवाया समय

समस्तीपुर/उजियारपुर : समस्तीपुर जिले के उजियारपुर थाना क्षेत्र के लखनीपुर महेशपट्टी गांव में नाग पंचमी…

12 घंटे ago

बेउर जेल से रिमांड पर समस्तीपुर लाए गए रेल मंडल के APO-2, सरकारी आवास से मिला था अवैध हथियार, CBI ने घूस लेते किया था गिरफ्तार

समस्तीपुर : समस्तीपुर रेल मंडल कार्यालय के तत्कालीन एपीओ-2 अरुण कुमार मंडल को अवैध हथियार…

13 घंटे ago

समस्तीपुर के इस स्कूल में शराब के नशे में पहुंचे शिक्षक, पुलिस ने पकड़ा

समस्तीपुर/सरायरंजन : सरायरंजन थाना क्षेत्र के हरिपुर बढेता गांव स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय हरिपुर बरहता…

13 घंटे ago

जनता दरबार में डीएम ने सुनीं लोगों की समस्याएं, त्वरित निष्पादन के दिए निर्देश

समस्तीपुर : कलेक्ट्रेट स्थित जनता दरबार में सोमवार को डीएम रोशन कुशवाहा ने जिले के…

14 घंटे ago