समस्तीपुर/सरायरंजन : सरायरंजन थाना क्षेत्र के हरिपुर बढेता गांव स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय हरिपुर बरहता में सोमवार को शराब के नशे में स्कूल पहुंचे एक शिक्षक को पुलिस पकड़कर थाने ले आयी। मेडिकल जांच में शिक्षक के शराब के सेवन की पुष्टि होने के बाद उन्हें पुलिस अभिरक्षा में थाने पर रखा गया है। मंगलवार को उन्हें न्यायालय में प्रस्तुत किया जाएगा। गिरफ्तार शिक्षक की पहचान अविनाश आनंद के रूप में की है। पुलिस के अनुसार ग्रामीणों ने सूचना दी थी कि उक्त शिक्षक प्रतिदिन शराब पीकर विद्यालय आते हैं और नशे की हालत में बच्चों को पढ़ाते हैं।
शिकायत मिलने के बाद सरायरंजन थाना पुलिस विद्यालय पहुंची और शिक्षक को हिरासत में ले लिया। इसके बाद शिक्षक की मेडिकल जांच कराई गई, जिसमें उनके शरीर में अल्कोहल की मात्रा पाए जाने की पुष्टि हुई। जांच रिपोर्ट मिलने के बाद पुलिस ने उन्हें थाने लाया, जहां आगे की कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा रही है। थानाध्यक्ष धनंजय कुमार सिंह ने बताया कि ग्रामीणों की सूचना के आधार पर पुलिस टीम विद्यालय पहुंची थी।
मौके पर शिक्षक की स्थिति संदिग्ध प्रतीत होने पर उन्हें मेडिकल जांच के लिए भेजा गया। जांच रिपोर्ट में शराब के सेवन की पुष्टि हुई है। इसके बाद उन्हें पुलिस अभिरक्षा में रखा गया है। उन्होंने बताया कि आरोपी शिक्षक को मंगलवार को न्यायालय में पेश किया जाएगा। न्यायालय के निर्देश के अनुसार आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। शिक्षक के गिरफ्तारी के बाद आसपास के ग्रामीणों में चर्चा का विषय बना हुआ है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि कोई शिक्षक नशे की हालत में विद्यालय पहुंचे तो इससे बच्चों की पढ़ाई और विद्यालय का माहौल प्रभावित होता है।
समस्तीपुर : समस्तीपुर रेल मंडल कार्यालय के तत्कालीन एपीओ-2 अरुण कुमार मंडल को अवैध हथियार…
समस्तीपुर : कलेक्ट्रेट स्थित जनता दरबार में सोमवार को डीएम रोशन कुशवाहा ने जिले के…
समस्तीपुर/मुसरीघरारी : समस्तीपुर जिले के रूपौली पंचायत स्थित गोहदा में अल्पसंख्यक आवासीय विद्यालय की स्थापना…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर थाना क्षेत्र के एक गांव स्थित कोचिंग संस्थान में…
समस्तीपुर : कर्पूरीग्राम थाना क्षेत्र के जगतसिंहपुर गांव में सोमवार को एक युवक की संदिग्ध…
समस्तीपुर/विद्यापतिनगर [पद्माकर सिंह लाला] : सावन मास की पहली सोमवारी पर बाबा भोलेनाथ के जलाभिषेक…