Samastipur

नगर निकायों की सुरक्षा होगी मजबूत, तैनात होंगे सशस्त्र होमगार्ड जवान; विभाग का निर्देश

समस्तीपुर : राज्य के शहरी क्षेत्रों और नगर निकायों की सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से नगर विकास एवं आवास विभाग ने महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। विभाग के निर्देश के अनुसार अब नगर निगम, नगर परिषद एवं नगर पंचायतों में सुरक्षा व्यवस्था के लिए सशस्त्र होमगार्ड जवानों की प्रतिनियुक्ति की जाएगी। इस संबंध में विभाग के विशेष सचिव शाहिद परवेज ने सभी जिलाधिकारियों एवं पुलिस अधीक्षकों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए हैं।

जारी आदेश में कहा गया है कि बदलते शहरी परिवेश और बढ़ती सुरक्षा आवश्यकताओं को देखते हुए प्रत्येक जिले में नगर निकायवार सुरक्षा व्यवस्था का आकलन किया जाएगा। जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक स्थानीय जरूरत के अनुसार यह तय करेंगे कि किस नगर निकाय में कितने सशस्त्र गृहरक्षकों की तैनाती आवश्यक होगी।

विभाग ने स्पष्ट किया है कि नगर निकाय कार्यालयों, परिसरों और अन्य सरकारी संपत्तियों की सुरक्षा के लिए आर्म्ड होमगार्ड जवान तैनात किए जाएंगे। इन जवानों के वेतन, भत्ते तथा अन्य व्ययों का वहन संबंधित नगर निगम, नगर परिषद अथवा नगर पंचायत द्वारा अपने संसाधनों से किया जाएगा। विभाग का मानना है कि इस व्यवस्था से नगर निकायों की परिसंपत्तियों की सुरक्षा मजबूत होगी, साथ ही आम लोगों में कानून-व्यवस्था के प्रति विश्वास भी बढ़ेगा। आदेश के त्वरित क्रियान्वयन के लिए इसकी प्रतिलिपि सभी नगर आयुक्तों और नगर निकायों के कार्यपालक पदाधिकारियों को भी भेज दी गई है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर कॉलेज में स्वच्छता पर्यवेक्षकों का जिला स्तरीय संघ संवाद, नई जिला कमेटी का गठन

समस्तीपुर : स्वच्छता कर्मी एवं स्वच्छता पर्यवेक्षक संघ, समस्तीपुर के तत्वावधान में रविवार को समस्तीपुर…

3 घंटे ago

उजियारपुर में 11 वर्षीय किशोरी से दु’ष्कर्म के प्रयास का आरोप, अधेड़ हिरासत में

समस्तीपुर/उजियारपुर : उजियारपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में 11 वर्षीय किशोरी के साथ घर…

17 घंटे ago

हकीमाबाद में बूढ़ी गंडक नदी पर बन रहे पुल के निर्माण साइट से लोहे का सामान चोरी, युवक गिरफ्तार

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के हकीमाबाद में बूढ़ी गंडक नदी पर बन रहे पुल…

18 घंटे ago

सेवा संकल्प अभियान के तहत समस्तीपुर भाजपा कार्यालय में रक्तदान शिविर का आयोजन

समस्तीपुर : भाजपा जिला कार्यालय में रविवार को सेवा संकल्प अभियान के तहत रक्तदान शिविर…

19 घंटे ago

समस्तीपुर में पीएम सूर्य घर योजना में लापरवाही पर बैंक शाखाओं पर कार्रवाई की तैयारी

समस्तीपुर : जिले में पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के निर्धारित लक्ष्य को समयबद्ध…

21 घंटे ago