समस्तीपुर :- पुलिस अधीक्षक अशोक मिश्रा ने गुरुवार को उजियारपुर थाने का निरीक्षण किया। जहां उन्होंने विधि व्यवस्था संधारण सहित सिरिस्ता का निरीक्षण किया। निरीक्षण में उन्होंने थाना में संधारित पंजियों, संचिकाओं, गुंडा पंजी, पासपोर्ट पंजी, आरटीआई पंजी, आगंतुक पंजी, मालखाना पंजी, महिला हेल्प डेस्क पंजी, लोक शिकायत पंजी, हाजत पंजी, वारंट इश्तिहार, कुर्की पंजियों का अवलोकन किया। साथ ही साथ उसे अद्यतन रखने का निर्देश भी दिया गया।
उजियारपुर थाना में लंबित कांडों की समीक्षा कर संबंधित अनुसंधानकर्ता व थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह को त्वरित निष्पादन करने का निर्देश दिया गया। वहीं थाना में नियमित रूप से भूमि विवाद से संबंधित बैठक करने, थाना में नियमित रूप से सभी दागियों को सत्यापित करने एवं उनके गतिविधियों पर नजर रखने का निर्देश दिया। साथ ही थाना परिसर की स्वछता, अनुशासन व सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते हुए उन्होंने पुलिस पदाधिकारियों को ईमानदारी अनुशासन एवं तत्परता के साथ अपने कर्तव्यो का निर्वहन करने का निर्देश दिया।
समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के काशीपुर मोहल्ला स्थित बैंक ऑफ महाराष्ट्र शाखा में पिछले…
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बिशनपुर चौक के पास एक मजदूर से मारपीट कर…
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाने पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर शनिवार की देर रात…
समस्तीपुर : डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा में महिला वैज्ञानिक के आवास पर…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र अंतर्गत लगुनियां सूर्यकंठ वार्ड-37 स्थित संत कबीर…
समस्तीपुर/चकमेहसी : समस्तीपुर जिले के चकमेहसी थाना क्षेत्र के नामापुर दरियापार गांव में बीते 7…