Bihar

बिहार: बीजेपी विधायक मिश्रीलाल यादव को कोर्ट ने भेजा जेल, मॉर्निंग वॉक के लिए आए शख्स पर हमले का था आरोप

बिहार के दरभंगा से बड़ी खबर है जहां भारतीय जनता पार्टी के विधायक मिश्रीलाल यादव को कोर्ट ने न्यायिक हिरासत भेज दिया है। मिश्रीलाल यादव अलीनगर सीट से भाजपा के विधायक है। दरभंगा तृतीय अपर जिला व सत्र न्यायाधीश ने की आपराधिक अपील मामले की सुनवाई। अपील को निरस्त किए जाने के बाद पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया और न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। इस मामले में 23 मई की अलगी तारीख है जब सजा के बिन्दु पर सुनवाई होगी। मामला साल 2019 का है जब विधायक समेत चार लोगों के खिलाफ मारपीट के आरोप में प्राथमिकी दर्ज कराई गयी थी। विधायक के साथ सुरेश यादव भी कांड के अभियुक्त हैं जिन्हें न्यायिक हिरासत में भेजा गया है.

यह मामला मारपीट का है जो 29 जनवरी 2019 को रैयाम थाना क्षेत्र के समैला गांव में हुई थी। मारपीट के शिकार हुए उमेश मिश्र ने 30 जनवरी 2019 को मिश्री लाल यादव और सुरेश यादव के पैसे छीनने, बेईज्जत करने और बेतरह पिटाई के आरोप में केस दर्ज कराया था। उन्होंने बताया था कि सुबह टहलने के दौरान मिश्री लाल यादव और सुरेश यादव ने 20-25 लोगों के साथ मिलकर उन पर कातिलाना हमला किया। प्राथमिकि के अनुसार विधायक ने फरसे से उनके सिर पर वार किया, जिससे गंभीर चोटें आईं और सुरेश यादव ने रॉड और लाठी से हमला किया। घायल उमेश मिश्रा को पहले स्थानीय पीएचसी और फिर डीएमसीएच में भर्ती कराया गया जहां उनका इलाज हुआ।

इस कांड की जांच के बाद 12 अक्टूबर 2019 को पुलिस ने कोर्ट में चार्जशीट दायर किया और 17 अप्रैल 2020 को एमपी-एमएलए कोर्ट ने इस मामले का संज्ञान लेते हुए सुनवाई की शुरुआत की।

काफी दिनों तक चले ट्रायल के बाद इसी साल 21 फरवरी को विशेष न्यायाधीश करुणानिधि प्रसाद आर्य की अदालत ने मिश्री लाल यादव और सुरेश यादव को दोषी ठहराते हुए आईपीसी की धारा 323 के तहत 3 महीने की सजा और 500 जुर्माना की सजा सुनाई।

कोर्ट के फैसले के विरुद्ध विधायक मिश्रीलाल यादव ने जिला एवं सत्र न्यायाधीश की अदालत में अपील वाद दायर किया। सुनवाई के बाद आज 22 मई को एडीजे 3 एस के दिवाकर की कोर्ट में सुनवाई के दौरान उनकी अपील खारिज कर दी गई और इसके साथ ही पुलिस ने दोनों को हिरासत में ले लिया। हालांकि विधायक का कहना है कि उन्हें फंसाया गया है। वे ऊपरी अदालत में अपीलवाद दायर करेंगे।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारी तेज, नीलाम व ग्राम कचहरी के लंबित मामलों के निष्पादन पर दिया जोर

समस्तीपुर : आगामी 12 सितंबर 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर…

60 मिनट ago

समस्तीपुर काॅलेज में आज और कल लगेगा रोजगार मेला, टाटा मोटर्स समेत कई कंपनियां देंगी नौकरी

समस्तीपुर : युवाओं और विद्यार्थियों के लिए समस्तीपुर कॉलेज परिसर में 2 और 3 सितंबर…

2 घंटे ago

ह’त्याकांडों को सुलझाने में खाकी फेल; न कातिल का सुराग, न हत्या की वजह… पुलिस के लिए पहेली बने कई ब्लाइंड म’र्डर केस

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में हुए कई ब्लाइंड हत्याकांड मामलों में पुलिस अब तक किसी…

2 घंटे ago

समस्तीपुर शहर के कई होटलों में चल रहा देह व्यापार का घिनौना धंधा, मसाज व स्पा सेंटर में भी अनैतिक कार्य की सूचना

समस्तीपुर : शहर के कुछ होटल, लॉज और कथित रूप से कुछ स्पा-मसाज सेंटरों में…

10 घंटे ago

समस्तीपुर में बैंक से 49 हजार रुपये निकालकर बाहर निकले ग्राहक का झोला काटकर उच्चकों ने उड़ाए सभी रुपये

फाइल फोटो  समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के एसबीआई मुख्य शाखा से 49 हजार रुपये…

11 घंटे ago