Samastipur

समस्तीपुर में डॉक्टर की कार पर हमला, CCTV में आरोपी की हुई पहचान

समस्तीपुर : सदर अस्पताल में पदस्थापित डॉक्टर की निजी कार पर बुधवार की रात हमला कर एक युवक ने बुरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया। इसको लेकर पीड़ित डॉक्टर चंदन चौधरी ने मुफस्सिल थाना में प्राथमिकी दर्ज करने के लिए आवेदन दिया है।

डॉ. चौधरी के अनुसार, वह अपने परिवार के साथ दरभंगा डीएमसीएच में प्रतिनियुक्ति पर ज्वाइनिंग करने परिवार के साथ गये थे। रास्ते में अपनी बहन को छोड़ने के लिये मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जितवारपुर कन्हैया चौक स्थित मंदिर के पास रुके थे। इसी दौरान एक व्यक्ति ने उनकी निजी कार पर हमला कर शीशा तोड़ दिया।

घटना का सीसीटीवी फुटेज मिलने के बाद आरोपी की पहचान जितवारपुर निवासी नरेश राय के पुत्र अरविंद राय के रूप में हुई है। डॉक्टर ने बताया कि आरोपी पर पहले से हत्या समेत कई गंभीर धाराओं में केस दर्ज हैं। आरोप है कि गाली-गलौज और जातिसूचक शब्दों का प्रयोग कर मारपीट की गई और जान से मारने की धमकी दी गई। डॉ. चौधरी ने अपनी बहन को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया है। घटनास्थल पर 112 की टीम ने भी पहुंच मामले की जांच की।

इधर घटना के संबंध में मुफस्सिल थानाध्यक्ष अजित प्रसाद सिंह ने बताया कि आवेदन प्राप्त हुआ है। प्राथमिकी दर्ज की जा रही है। सीसीटीवी से आरोपी की पहचान कर ली गई है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर सदर-1 के नए SDPO सतीश सुमन ने संभाला पदभार, निवर्तमान SDPO संजय कुमार पाण्डेय को समारोह में दी गई विदाई

समस्तीपुर : सदर-1 के नए एसडीपीओ के रूप में सतीश सुमन ने पदभार ग्रहण कर…

2 घंटे ago

मुख्यमंत्री से मिलकर MLC डॉ. तरुण कुमार चौधरी ने समस्तीपुर के विकास से जुड़ी विभिन्न योजनाओं का रखा प्रस्ताव

समस्तीपुर : एमएलसी डॉ. तरुण कुमार चौधरी ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से शिष्टाचार मुलाकात कर…

20 घंटे ago

EVM-VVPAT गोदाम का डीएम-एसपी ने किया मासिक निरीक्षण; सुरक्षा व्यवस्था, CCTV और अग्नि सुरक्षा का लिया जायजा

समस्तीपुर : जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-डीएम रोशन कुशवाहा एवं एसपी अरविंद प्रताप सिंह ने गुरुवार को…

21 घंटे ago