समस्तीपुर :- काउंसिल फाॅर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन द्वारा जारी आईसीएसई बोर्ड की कक्षा 10वीं की परीक्षा के रिजल्ट में समस्तीपुर जिले के मोरवा लरुआ गांव की छात्रा श्रेया सिंह ने इतिहास रच कर पूरे जिला में धमाल मचा दिया है। कलकत्ता पब्लिक स्कूल, विधान पार्क से पास आउट श्रेया ने ऑल इंडिया रैंकिंग में पांचवां स्थान पाया है। रिजल्ट आते ही पूरे परिवार में खुशी की लहर है।
सेवानिवृत्त शिक्षक गणेश प्रसाद सिंह की सुपौत्री श्रेया शुरू से ही मेधावी रही है और अपनी कक्षा में सदैव प्रथम आयी है। श्री सिंह ने कहा कि स्वाध्याय व लगन के साथ कड़ी मेहनत के बल पर उनकी पोती ने यह मुकाम हासिल किया है। श्रेया ने चिकित्सक बनकर समाज सेवा करने की चाहत जताई है। उसने बताया कि उसे कम्प्यूटर समेत इतिहास व नागरिक शास्त्र, गणित, विज्ञान,भूगोल में सौ फीसदी अंक आया है। हिंदी -अंग्रेजी में आशा से चार-पांच अंक उसे कम आया। इसके सुधार के लिए वह बोर्ड में विधिवत चैलेंज करेगी।
समस्तीपुर/विद्यापतिनगर : प्रखंड मुख्यालय स्थित मऊ बाजिदपुर दक्षिण के सरस्वती विद्या निकेतन मॉडल स्कूल (विद्यापति…
समस्तीपुर : ट्रेन में आरएसी टिकट लेकर सफर करने वाले यात्रियों के लिए रेलवे एक…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के हसनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत परोरिया पंचायत स्थित केशरोरा गांव के…
बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने इंटरमीडिएट एवं मैट्रिक वार्षिक परीक्षा-2027 के परीक्षार्थियों को राहत दी…
समस्तीपुर : डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय, पूसा के नये सत्र के छात्रों से…
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र में पुलिस ने अलग-अलग मामलों में कार्रवाई करते हुए शराब…