समस्तीपुर/पूसा :- डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा के कुलपति डॉ. पीएस पाण्डेय ने कहा कि मधु उत्पादन एक लाभकारी कृषि व्यवसाय हैं। इससे बेहतर लाभ के लिए मधु उत्पादको को इसकी मार्केटिंग के गुर सीखने की जरूरत है। बेहतर प्रबंधन व मूल्य संवर्धन कर विश्वविद्यालय 3 सौ रूपये बिकने वाला शहद अब 8 सौ रूपये तक बेच रहा है। इसकी मांग देश भर में है। मौका था मधु उत्पादन में वैज्ञानिक पद्धति सें उद्यमो को मजबूत बनाना और मूल्य संवर्धन विषय पर छह दिवसीय प्रशिक्षण के उद्घाटन सत्र का।
निदेशक अनुसंधान डॉ. एके सिंह ने कहा कि विश्वविद्यालय किसानों के हित में लगातार कार्य कर रहा है। डीन डॉ.मयंक राय ने कहा कि मधुमक्खी पालन एक कल्याणकारी व्यवसाय है। कृषि व्यवसाय एवं ग्रामीण प्रबंधन संकाय के निदेशक डॉ. रामदत्त ने मधु के मूल्य संवर्धन पर चर्चा की। संचालन डॉ.मोहित शर्मा व धन्यवाद डॉ.साई रेड्डी ने किया। मौके पर डॉ. उद्यन मुखर्जी, डॉ.रश्मि सिन्हा व अन्य मौजूद थे।
समस्तीपुर : ट्रेन में आरएसी टिकट लेकर सफर करने वाले यात्रियों के लिए रेलवे एक…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के हसनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत परोरिया पंचायत स्थित केशरोरा गांव के…
बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने इंटरमीडिएट एवं मैट्रिक वार्षिक परीक्षा-2027 के परीक्षार्थियों को राहत दी…
समस्तीपुर : डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय, पूसा के नये सत्र के छात्रों से…
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र में पुलिस ने अलग-अलग मामलों में कार्रवाई करते हुए शराब…
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के शीतलपट्टी गांव में घर में घुसकर महिला से छेड़खानी…