समस्तीपुर/वारिसनगर : मथुरापुर-खानपुर पथ पर सतमलपुर गांव में पुलिस ने रविवार की दोपहर एक ई-रिक्शा पर लादकर ले जा रही अंग्रेजी शराब के हजारों खाली डब्बे व रैपर बरामद करने में सफलता हासिल की है। इस संदर्भ में थानाध्यक्ष निरंजन कुमार ने बताया कि दोपहर करीब साढ़े बारह बजे सतमलपुर में एएसआई अजय कुमार पुलिस बल के साथ वाहन चेकिंग कर रहे थे। इसी बीच मथुरापुर से इलमासनागर की ओर जा रही एक ई-रिक्शा के चालक ने पुलिस वाहन देख अपनी गाड़ी खड़ी कर भागने लगा।
हालांकि पुलिस से वह ओझल हो गया। वहीं जब ई-रिक्शा की तलाशी ली गई तो पुलिस टीम दंग रह गई। रिक्शे से बोरे में रखी गयी भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब की खाली डब्बे व रैपर, ढक्कन आदि बरामद की गई। थानाध्यक्ष ने बताया कि गिनती के क्रम में तीन हजार पीस ऑफिसर चॉइस की टेट्रा पैक की खाली डब्बा व एक हजार पीस ऑफर डार्क ब्लू की खाली डब्बे व रैपर पाया गया है।
इन्होंने बताया कि गाड़ी व सामानों को जब्त कर अज्ञात गाड़ी स्वामी पर मामला दर्ज कर कारोबारियों की शिनाख्त की जा रही है। बताते चलें कि विगत 26 अप्रैल को भी मथुरापुर थाना क्षेत्र के सारी टोले से पुलिस ने अंग्रेजी शराब की साढ़े आठ सौ खाली टेट्रा पैक, करीब सौ लीटर निर्मित शराब व शराब पैक करने की मशीन के साथ कारोबारी को गिरफ्तार किया था। इससे यह अंदाजा लगाना लाजमी है कि क्षेत्र में नकली अंग्रेजी शराब का काला धंधा जोर-शोर से चल रही है।
केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने बिहार में मुख्यमंत्री बदले जाने से पहले कहा है कि…
समस्तीपुर : सदर एसडीओ दिलीप कुमार के नेतृत्व में गुरुवार को अनुमंडल क्षेत्र के सभी…
बिहार और राज्य में सरकार चला रहे राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) को खरमास के बाद…
पूर्व केंद्रीय मंत्री पशुपति पारस ने बाहुबली सूरजभान सिंह के भाई चंदन सिंह को राष्ट्रीय…
बिहार पब्लिक सर्विस कमीशन की ओर से सहायक शिक्षा विकास पदाधिकारी भर्ती के लिए एडमिट…
बिहार की मोकामा विधानसभा सीट से जनता दल (यूनाइटेड) के विधायक अनंत सिंह अक्सर अपने…