Samastipur

समस्तीपुर शहर को अतिक्रमण मुक्त बनाने के लिये SDO ने शहरवासियों का मांगा सहयोग

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर :- खाटू श्याम बिहारी मंदिर के प्रांगण में मंगलवार को जिला प्रशासन व व्यवसायियों के बीच संवाद सह संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें शहर की सुरक्षा, सुंदरता व अतिक्रमण मुक्ति पर मंथन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता एसडीओ दिलीप कुमार ने की व संचालन चेंबर ऑफ कॉमर्स के उपाध्यक्ष राकेश कुमार राज ने किया।

अपने संबोधन में एसडीओ ने कहा कि शहर को स्वच्छ, सुंदर व्यवस्थित व अतिक्रमण मुक्त बनाने में शहरवासियों का सहयोग आवश्यक है। सड़के अतिक्रमण मुक्त रहने पर लोगों को आने जाने में तो सुविधा होगी ही साथ ही आपात स्थिति में प्रशासनिक सहयोग भी तुरंत मुहैया हो सकेगा।

उन्होंने व्यवसायियों से आग्रह किया कि अपने अपने प्रतिष्ठान के सामने गमले में पौधे भी लगायें ताकि शहर की पहचान ग्रीन सिटी के रूप में हो। वहीं डीएसपी संजय पांडेय ने व्यवसायियों को अपनी सुरक्षा पर भी ध्यान आकृष्ट कराते हुए कहा कि प्रतिष्ठान के आगे अच्छी व उच्च क्वालिटी का सीसीटीवी कैमरा भी लगाना आवश्यक है। इससे संदिग्ध गतिविधि में संलिप्तों की पहचान की जा सके एवं उन पर कार्रवाई करने में भी प्रशासन को आसानी हो।

Avinash Roy

Recent Posts

दुर्गा पूजा को लेकर अलर्ट हुआ जिला प्रशासन, समस्तीपुर शहर के पूजा पंडालों का किया गया निरीक्षण

समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और शहर में सुचारू यातायात व्यवस्था…

20 घंटे ago

दुर्गा पूजा को लेकर ताजपुर में निकाला गया फ्लैग मार्च, SDO व DSP ने सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के सप्तमी, महाअष्टमी, महानवमी एवं विजयादशमी के अवसर पर श्रद्धालुओं की…

20 घंटे ago

उत्क्रमित मध्य विद्यालय लगुनियां के नवाचारों की समस्तीपुर नगर आयुक्त ने की सराहना

समस्तीपुर : नगर निगम समस्तीपुर के नगर आयुक्त गौतम कुमार ने शुक्रवार को उत्क्रमित मध्य…

22 घंटे ago

‘जलने वाले जलते रहे’, तेज प्रताप का अनुष्का यादव पर पलटवार, कहा- गंदी नाली के कीड़ों पर ध्यान देना मेरी शान के खिलाफ

'जलने वाले जलते रहें, हम आगे बढ़ते रहेंगे. मैं गंदी नाली के कीड़ों पर ध्यान…

22 घंटे ago

समस्तीपुर में ट्रक की ठोकर से वैशाली के बाइक सवार युवक की मौ’त, नानी के घर जा रहा था; डेढ़ महीना पहले गुजरात से घर लौटा था

समस्तीपुर/सरायरंजन : सरायरंजन थाना क्षेत्र के बरुणा रसलपुर के समीप एसएच-88 पर तेज रफ्तार ट्रक…

24 घंटे ago

समस्तीपुर के 134 विद्यालयों की 7844 डिसमिल जमीन पर भू-माफियाओं का कब्जा, कहीं चल रहा प्रिंटिंग प्रेस तो कहीं हो रही खेती

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में शिक्षा व्यवस्था और सरकारी संपत्तियों की बदहाली की पोल खोलने…

1 दिन ago