Samastipur

समस्तीपुर सदर अस्पताल का बंद ऑक्सीजन प्लांट हो जाए चालू तो दूर होगी परेशानी, जिले के अन्य प्लांटो का भी यही हाल

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

समस्तीपुर :- समस्तीपुर सदर अस्पताल में ऑक्सीजन प्लांट बंद पड़ा है। जिसके कारण ऑक्सीजन प्लांट से वार्डों में पाइप लाइन के जरीए ऑक्सीजन की आपूर्ति सेवा ठप है। हालांकि मरीजों को वैकल्पिक तौर पर ऑक्सीजन कांसंट्रेटर की सुविधा दी जाती है। लेकिन गंभीर मरीजों को वोल्टेज के लो हो जाने पर इससे काफी परेशानी होती है। सीएस डॉ. एसके चौधरी ने बताया कि ऑक्सीन प्लांट बंद होने को लेकर उसे दुरुस्त कराने को लेकर व्यवस्था की जा रही है।

बता दें कि कोरोना काल में ऑक्सीजन को लेकर हुई परेशानी के बाद 80 लाख रुपये की लागत से इसका निर्माण कराया गया था। ताकि मरीजों को ऑक्सीजन के लिए कोई परेशानी नहीं हो सके। फिलहाल सदर अस्पताल में महीनों से यह केवल शोभा की वस्तु बनी हुई है। जिसके कारण इसका लाभ मरीजों को सही से नहीं मिल पा रहा है।

लाखों खर्च कर पिछले वर्ष ही 250केवीए का डीजी जनरेटर भी लगाया गया था। लेकिन उसके बावजूद भी ऑक्सीजन प्लांट शुरू नहीं हो पाया। बताया गया कि डीजी जनरेटर सेट इंस्टॉलेशन के बाद प्लांट का कंप्रेसर मशीन लोड नहीं ले पा रहा है। वहीं बताया जा रहा है कि प्योरिटी मशीन का सेंसर ठीक से वर्क नहीं कर पा रहा है। कोरोना के समय सदर अस्पताल सहित अनुमंडलीय अस्पतालों में भी ऑक्सीजन प्लांट बनाया गया था।

लेकिन विडंबना यह है कि इसका समुचित संचालन के लिए आज तक टेक्नीशियन की भी व्यवस्था नहीं हो पायी। सदर अस्पताल में मात्र एक टेक्नीशियन है। जो दिन में एक शिफ्ट में प्लांट को शुरु करता है। फिर शिफ्ट खत्म होने के बाद प्लांट को बंद कर देता है। तीनों शिफ्ट में कर्मी के नहीं होने के कारण प्लांट बंद रहता है। बिना टेक्नीशियन के ऑक्सीजन प्लांट की आपूर्ति नहीं हो पाती है।

मुख्यालय भी लिखा गया था पत्र:

सदर अस्प्ताल के अलावे दलसिंहसराय, पटोरी, रोसड़ा व पूसा में संचालित ऑक्सीजन प्लांट की देखरेख व संचालन के लिए टेक्नीशियन मांग की गयी थी। लेकिन आज तक इस ओर कोई ठोस पहल नहीं हो सका। जिसके कारण आज भी सदर अस्पताल में एक ही टेक्नीशियन के भरोसे है।

Avinash Roy

Recent Posts

क्या फिर एक होंगे चाचा-भतीजा? पशुपति पारस के पैर छूकर चिराग पासवान ने लिया आशीर्वाद

केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।…

2 घंटे ago

बिहार में धनकुबेर डिप्टी कमिश्नर के ठिकानों पर रेड, आय से अधिक दौलत को खंगाल रही SVU

बिहार में भ्रष्ट अधिकारियों पर लगातार निगरानी विभाग शिकंजा कस रहा है. इस बीच एक…

6 घंटे ago

समस्तीपुर : पुलिस व ग्रामीणों की पहल पर प्रेमी जोड़े की मंदिर में हुई शादी

समस्तीपुर/शिवाजीनगर : हथौड़ी थाना के बल्लीपुर गांव में सोशल मीडिया से शुरू हुई एक प्रेम…

7 घंटे ago

नशे में चूर समस्तीपुर पुलिस के ASI को लोगों ने बनाया बंधक, अपने ही थाने की पुलिस ने पहुंचकर किया गिरफ्तार, मेडिकल जांच में शराब पीने की हुई पुष्टि

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत खोकसाहा स्थित एक होटल के समीप…

8 घंटे ago

कल्याणपुर में एक समूह कर्मी का प्रेम-प्रसंग में हुआ अपहरण, 5 बाइक पर सवार होकर उठाने पहुंचे थे दर्जनों युवक

समस्तीपुर/कल्याणपुर : समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत मधुरापुर टारा चौक स्थित एक समूह…

8 घंटे ago

समस्तीपुर कॉलेज में 10 सूत्री मांगों को लेकर NSUI का एकदिवसीय धरना, अनिश्चितकालीन तालाबंदी की चेतावनी

समस्तीपुर : समस्तीपुर कॉलेज इकाई द्वारा सोमवार को जिला अध्यक्ष राजन कुमार वर्मा की अध्यक्षता…

18 घंटे ago